विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab UNLOCK: पंजाब में संडे व नाइट कर्फ्यू खत्म, बार, रेस्टोरेंट, सिनेमा हाल, स्वीमिंग पूल, माल खुलेंगे

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 09 Jul 2021 04:39 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 10:03 AM (IST)

Punjab UNLOCK कोरोना के मामलों में आई गिरावट के बाद पंजाब सरकार ने कुछ प्रतिबंधों से पूरी तरह से छूट ...और पढ़ें

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की फाइल फोटो।
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की फाइल फोटो।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना संक्रमण को लगाए गए संडे कर्फ्यू व रात्रि कर्फ्यू को खत्म कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड रिव्यू करते हुए यह फैसला लिया। इसी के साथ राज्य में सभी बार, रेस्टोरेंट, सिनेमा हाल, स्वीमिंग पूल, माल, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, चिड़ियाघर आदि खोलने की इजाजत दे दी गई। इस बात का ध्यान जरूर रखा जाएगा कि स्टाफ मेंबर को वैक्सीन की कम से कम एक डोज जरूर लगी हुई हो।

राज्य में अब समारोहों के दौरान इनडोर में 100 लोगों के एकत्र होने की इजाजत होगी। घर के बाहर 200 लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति दे दी गई है। वहीं, सीएम ने डीजीपी को निर्देश दिए कि रैलियों और विरोध प्रदर्शनों में कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी नेताओं के चालान करें। हालांकि सीएम ने कहा कि वह उम्मीद जताते हैं कि ऐसा करने वाले नेताओं में समझ पैदा होगी। 

राज्य में स्कूल अभी बंद ही रहेंगे। कॉलेज, कोचिंग सेंटर और उच्च शिक्षा के अन्य सभी संस्थानों को संबंधित  जिला उपायुक्त द्वारा खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि कम से कम 2 सप्ताह पहले उन्होंने वैक्सीन ली है। मुख्यमंत्री ने कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि 20 जुलाई को फिर से स्थिति की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा करते हुए निर्देश दिया कि हर समय मास्क का उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

पंजाब में कोविशिल्ड नहीं, कोवैक्सिन का सिर्फ एक दिन का स्टाक

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में कोविशिल्ड नहीं है, जबकि कोवैक्सिन का सिर्फ एक दिन का स्टाक बचा है। सीएम ने केंद्र सरकार से इसकी आपूर्ति बढ़ाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कम से कम एक खुराक लेने वालों को दूसरी खुराक समय पर लगे इसके लिए राज्य का वैक्सीन कोटा बढ़ाए जाने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि पंजाब में पहले ही लगभग 83 लाख पात्र व्यक्तियों (लगभग 27 प्रतिशत आबादी) का टीकाकरण कर लिया गया है। कहा कि राज्य में वैक्सीन का पूरी तरह से उपयोग किया जा रहा है। पहली खुराक 70 लाख लोगों को दी गई है, जबकि 13 लाख लोगों को दूसरी खुराक मिली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।