फायरकर्मियों की छुंिट्टयां 8 तक रद, 7 जोन में बांटा शहर
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : दीवाली के मद्देनजर फायर विभाग ने 8 नवंबर तक सभी फायर डिपार्टमेंट के
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : दीवाली के मद्देनजर फायर विभाग ने 8 नवंबर तक सभी फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुंट्टी कैंसिल कर दी हैं। इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए शहर को अलग-अलग सात जोन में बांट दिया है। फायर डिपार्टमेंट ने सभी पटाखा स्टालों पर स्टैंडिंग और पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी की है। किसी तरह की अव्यवस्था या आग की सूचना फायर कंट्रोल रूम 101 और पुलिस कंट्रोल रूम 100 पर देकर मदद ली जा सकती है। 10 टीमें करेंगी पेट्रोलिंग
फायर डिपार्टमेंट की तरफ से 10 पेट्रोलिंग टीमों का गठन किया गया हैं। जो शहर के सभी पटाखा स्टालों, भीड़भाड़ वाले मार्केट एरिया में गश्त करेंगी। उनके पास आग से निपटने के सभी इंतजाम उपलब्ध होंगे। पटाखा स्टाल वालों को सुरक्षा के इंतजाम के निर्देश
फायर डिपार्टमेंट की ओर से शहर में लगने वाले सभी पटाखा स्टाल संचालकों को फायर सेफ्टी किट रखने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जिसमें पानी, बालू और अन्य सेफ्टी का सामान उपलब्ध होना अनिवार्य किया गया है। किसी भी चूक या अवैध संचालन पर होगा केस दर्ज
फायर डिपार्टमेंट की ओर से जारी निर्देशों की पालना की सख्त हिदायत है। इन नियमों की अवहेलना और पटाखा स्टाल के अवैध संचालन पर पुलिस में एफआइआर दर्ज करवाई जाएगी। आग लगने की सूचना फायर कंट्रोल रूम में सीधे 101 या 0172-702333 पर दी जा सकती है। जबकि, 100 नंबर पर कॉल करने पर पुलिस कंट्रोल रूम से फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी जाती है। पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर लेवल तक दिसंबर तक छुंिट्टयां कैंसिल
इससे पहले यूटी पुलिस विभाग की ओर से इंस्पेक्टर लेवल से लेकर कांस्टेबलों तक सभी की दिसंबर तक छुंिट्टयां कैंसिल की जा चुकी हैं। जबकि 14 से 18 नवंबर तक सभी अधिकारियों की भी छुंिट्टयां 520 कांस्टेबलों की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा को लेकर कैंसिल कर दी गई हैं।