Move to Jagran APP

लूटपाट व डकैती करने वाले गिरोह की दो महिलाओं सहित तीन और गिरफ्तार

फेज -8 थाना पुलिस ने लूटपाट चोरी व डकैती करने वाले गिरोह के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 02:40 AM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 02:40 AM (IST)
लूटपाट व डकैती करने वाले गिरोह की दो महिलाओं सहित तीन और गिरफ्तार
लूटपाट व डकैती करने वाले गिरोह की दो महिलाओं सहित तीन और गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, मोहाली : फेज -8 थाना पुलिस ने लूटपाट, चोरी व डकैती करने वाले गिरोह के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में सुमन कुमार, विजय कुमार, सुमित निवासी नजदीक शिव मंदिर कजहेड़ी चंडीगढ़ व सोनू शाह निवासी मकान नंबर- 41 कजहेड़ी चंडीगढ़, अनुज कुमार निवासी नजदीक डिस्पेंसरी कजहेड़ी चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया गया था जो कि तीन दिन के पुलिस रिमांड पर थे। इनसे पूछताछ के आधार पर ही तीन अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इनसे चोरी किया सामान बरामद हुआ है।

loksabha election banner

जांच अधिकारी चन्ना राम ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ फेज-8 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान उनकी निशनदेही पर चोरी डकैती में उनका साथ देने वाली दो महिलाओं और चोरी का सामान खरीदने वाले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं की पहचान सीमा व शालू निवासी सेक्टर-56 चंडीगढ़ के रूप में हुई है, जिन्हें 10 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। दोनों महिलाएं दो दिन के पुलिस रिमांड पर हैं, जबकि पुलिस ने इन सभी से चोरी का सामान खरीदने वाले सुनील कुमार नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया है। वह गांव बल्लो माजरा का रहने वाला बताया जा रहा है। सुनील मूलरूप से गांव तरलोकिया जिला मितआरी बिहार का रहने वाला है। वह एक दिन के पुलिस रिमांड पर है।

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपित वाहनों को चोरी कर अलग-अलग एरिया में छिपा देते थे। बाद में चोरी के यह वाहन अलग-अलग कस्बों में बेच देते थे। इस गैंग ने पिजौर से एक ऑटो चोरी किया जिसे फेज-8 के बस स्टैंड के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखा हुआ था। उसे रिकवर कर लिया है। इसके अलावा आरोपितों ने मलोया चंडीगढ़ से होंडा सिटी कार व बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपितों ने दोनों वाहनों को गुरुद्वारा अंब साहिब के पीछे छिपाकर रखा था। इन्हें पुलिस ने रिकवर कर लिया है। यह सामान हुआ रिकवर

आरोपितों से पुलिस को एक होंडा सिटी कार, एक ऑटो, एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, 18 लेंटर शटरिग प्लेट्स, 2 किरपान, एक गंडासी, दो चाकू, लोहे को काटने वाला कटर, दो प्लास, तीन चाबियां, छेनी लोहा एक, 2 पाने।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.