विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली में अकाली नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर ED का छापा, तकरीबन छह घंटे चली जांच; दस्तावेजों की जांच की

Published: Wed, 25 Nov 2026 01:30 PM (IST)

मोहाली के खरड़ में शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज रविंदर सिंह खेड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा। 

प्रवर्तन निदेशालय ने की छापामारी (प्रतीकात्मक फोटो)

प्रवर्तन निदेशालय ने की छापामारी (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. ईडी ने अकाली दल के नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर छापा मारा।

  2. टीम ने उनकी मिल से जुड़े दस्तावेजों की छह घंटे जांच की।

  3. खेड़ा 2023 में रिश्वत मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार हुए थे।

जागरण संवाददाता, मोहाली। खरड़ विधानसभा क्षेत्र में शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज रविंदर सिंह खेड़ा के घर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा। टीम सुबह करीब छह बजे न्यू चंडीगढ़ के पास खेड़ा गांव स्थित उनके घर पर तीन गाड़ियों में पहुंची। अधिकारियों ने करीब छह घंटे तक जांच की और दोपहर 12 बजे के आसपास वहां से लौट गए।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि ईडी की टीम उनकी मिल से संबंधित दस्तावेजों की जांच करने पहुंची थी। रविंदर सिंह खेड़ा गुरु कृपा राइस एंड एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक हैं। वह खरड़ विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल की टिकट के प्रमुख दावेदारों में शामिल बताए जा रहे हैं।

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा के तुरंत बाद यह कार्रवाई हुई है।इससे पहले जनवरी 2023 में सीबीआई ने रविंदर सिंह खेड़ा को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के एक अधिकारी के साथ रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।