विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का भांजा हनी गिरफ्तार, ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में की कार्रवाई

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 04 Feb 2022 08:25 AM (IST)Updated: Fri, 04 Feb 2022 10:40 AM (IST)

मनी लांड्रिंग व अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ...और पढ़ें

मनी लांड्रिंग मामले में चन्नी का भांजा हनी गिरफ्तार। ईडी ने उसके घर से नकदी बरामद की थी। फाइल फोटो
मनी लांड्रिंग मामले में चन्नी का भांजा हनी गिरफ्तार। ईडी ने उसके घर से नकदी बरामद की थी। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, मोहाली। मनी लांड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने वीरवार देर रात करीब दो बजे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी को गिरफ्तार कर लिया है। हनी को आज मोहाली को अदालत में पेश किया जाएगा। वर्ष 2018 में दर्ज हुए अवैध खनन के एक मामले में 18 जनवरी को भूपिंदर सिंह हनी के मोहाली, लुधियाना व पठानकोट स्थित ठिकानों पर छापे मारे थे।

ईडी को भूपिंदर के ठिकाने से 7.9 करोड़, भूपिंदर के साथी संदीप के ठिकाने से 2 करोड़, 21 लाख कीमत के सोने के गहने तथा 12 लाख की रोलेक्स घड़ी बरामद की थी। ईडी ने जालंधर स्थित कार्यलय में वीरवार को भूपिंदर सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया। करीब 9 घंटे तक हुई पूछताछ के दौरान भूपिंदर सिंह घबरा गया और उसने ईडी अधिकारियों के समक्ष तबियत बिगड़ने की बात कही। इसके बाद उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। रात करीब 1 बजे अस्पताल ने भूपिंदर की सभी जांच रिपोर्ट नार्मल होने का दावा किया। जिसके बाद रात 2 बजे भूपिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी द्वारा भूपिंदर को आज मोहाली की अदालत में पेश किया जाएगा।

ईडी ने छापामारी के दौरान कहा था कि देशभर में माफियाओं द्वारा करोड़ों रुपये छुपाए गए हैं, जिसे ईडी द्वारा उजागर किया जा रहा है। केवल पंजाब में अवैध रेत खनन मामले लगभग दर्जनभर जगहों पर छापेमारी की है।लुधियाना में भूपिंदर सिंह हनी के आवासीय परिसर से करोड़ों रुपये बरामद हुए थे।

चन्नी के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें

कांग्रेस द्वारा सीएम फेस के एलान से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के लिए इस गिरफ्तारी के बाद मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले को लेकर विपक्ष चन्नी पर हमलावर रहा है। वहीं, अपनी ही पार्टी में इस मामले में चन्नी को प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का साथ भी नहीं मिला है। सीएम फेस की दौड़ में चन्नी व सिद्धू हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।