विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यू चंडीगढ़ में ईको सिटी-4 के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, 16 दिसंबर को होगी जनसुनवाई

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:30 PM (GMT+05:30)

न्यू चंडीगढ़ में ईको सिटी-4 परियोजना के लिए गमाडा ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रभावित परिवारों की आपत्तियां और पुनर्वास संबंधी मुद्दों पर 16 दिसंबर को कंसाला और बूथगढ़ में जनसुनवाई होगी।

न्यू चंडीगढ़ में रिहायशी विकास की परियोजना पर कार्य तेज। (सांकेतिक फोटो)

न्यू चंडीगढ़ में रिहायशी विकास की परियोजना पर कार्य तेज। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. न्यू चंडीगढ़ का किया जाना है विस्तार।

  2. कंसाला, बूथगढ़ में 16 दिसंबर को जनसुनवाई।

  3. प्रभावित परिवारों के पुनर्वास मुद्दों पर चर्चा।


जागरण संवाददाता, मोहाली। न्यू चंडीगढ़ में रिहायशी विकास की परियोजना ईको सिटी-4 के लिए गमाडा ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और पुनर्स्थापन से जुड़े मुद्दों पर जनसुनवाई का कार्यक्रम जारी किया है।

16 दिसंबर को सुबह कंसाला और दोपहर में बूथगढ़ के जमीन मालिकों की बात सुनी जाएगी। ईको सिटी-4 के लिए बूथगढ़, करतारपुर, राजगढ़ और कंसाला गांवों की जमीन अधिग्रहित करने का प्रस्ताव है।

कंसाला की 182.9563 एकड़ और बूथगढ़ की 154.9167 एकड़ जमीन के लिए अलग-अलग सार्वजनिक सुनवाई के नोटिस जारी किए गए हैं। दोनों गांवों की प्रस्तावित जमीन का कुल रकबा 337.87 एकड़ से अधिक है।

कार्यक्रम के अनुसार, 16 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे कंसाला गांव के गुरुद्वारा साहिब में और दोपहर दो बजे बूथगढ़ के गुरुद्वारा साहिब में सुनवाई होगी। दोनों जनसुनवाइयां भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन में उचित मुआवजे और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा 16(5) के तहत आयोजित होंगी।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)-कम-प्रशासक आरएंडआर मोहाली की ओर से होने वाली सुनवाई में प्रभावित जमीन मालिक अपने विचार, सुझाव और आपत्तियां रख सकेंगे। पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन से जुड़े पहलुओं पर भी उनकी बात सुनी जाएगी।

न्यू चंडीगढ़ के मास्टर प्लान में ईको सिटी-4 के दायरे में चारों गांव शामिल हैं। कंसाला और बूथगढ़ में सुनवाई के बाद जमीन अधिग्रहण से जुड़ी अगली कार्रवाई जनसुनवाई और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने पर आगे बढ़ेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।