Move to Jagran APP

चंडीगढ़ नगर निगम में खुला ई-वेस्ट प्रोसेस सेंटर, अब शहरवासी अलग से इकट्ठा करें इलेक्ट्रानिक वेस्ट

चंडीगढ़ नगर निगम ने पहला ई वेस्ट को प्रोसेस करने के लिए सेक्टर-17 में सेंटर बनाया है। नगर निगम ने ई वेस्ट को प्रोसेस करने के लिए नगर निगम परिसर में एक सेंटर खोला है। इस तरह के सेंटर शहर में अन्य जगह में भी जल्द खोले जाएंगे।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Tue, 20 Sep 2022 10:21 AM (IST)Updated: Tue, 20 Sep 2022 10:21 AM (IST)
चंडीगढ़ नगर निगम में खुला ई-वेस्ट प्रोसेस सेंटर, अब शहरवासी अलग से इकट्ठा करें इलेक्ट्रानिक वेस्ट
संस्था की तरफ से चंडीगढ़ नगर निगम में खोला गया ई-वेस्ट प्रोसेस सेंटर।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। घर से इलेक्ट्रानिक वेस्ट (ई वेस्ट) को सूखे और गीले कचरा में शामिल नहीं करना है। क्योंकि अब ई वेस्ट अलग प्रोसेस होगा। चंडीगढ़ नगर निगम ने ई वेस्ट को प्रोसेस करने के लिए अलग से सेंटर बनाने का फैसला लिया है।

loksabha election banner

चंडीगढ़ नगर निगम ने पहला ई वेस्ट को प्रोसेस करने के लिए सेक्टर-17 में सेंटर बनाया है। नगर निगम ने ई वेस्ट को प्रोसेस करने के लिए नगर निगम परिसर में एक सेंटर खोला है। इस तरह के सेंटर शहर में अन्य जगह में भी जल्द खोले जाएंगे। जहां पर ई वेस्ट को प्रोसेस किया जाएगा।

नगर निगम कमिश्नर आनिंदिता मित्रा ने बताया कि कि स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत कचरे से जिम्मेदारी से छुटकारा पाने के लिए संग्रह केंद्र शुरू किया गया है ताकि यह पर्यावरण को प्रदूषित न करे। करो संभव संस्था के सहयोग से यह सेंटर स्थापित किया गया है, जो ई-कचरा प्रबंधन के संग्रह के क्षेत्र में काम कर रहा है

नगर निगम ने पुराने डेस्कटाप, कीबोर्ड, माउस, लैपटाप और मोबाइल फोन आदि सहित बड़ी मात्रा में ई-वेस्ट उत्पन्न किया है जिसे अब ई-वेस्ट सेंटर में जमा किया जाएगा और इसे प्रोसेस भी किया जाएगा। निगम कमिश्नर ने कहा कि कर्मचारियों को भी सलाह दी गई है कि वे अपने घर में उत्पन्न होने वाले ई-वेस्ट इस प्रोसेस सेंटर पर जमा करें।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वह घर से निकलने वाले ई-वेस्ट को दूसरे कचरे से अलग करें और इसे अन्य प्रकार के घरेलू कचरे के साथ न मिलाएं। इस समय शहर में सूखा और गीला कचरा अलग से सेग्रीगेट करना अनिवार्य किया हुआ। ऐसा न करने वालों पर जुर्माना लगाया जाता है। जबकि मेडिकल वेस्ट को भी प्रोसेस करने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। नगर निगम के अनुसार ई वेस्ट प्रोसेस करने के लिए अलग से सेंटर खुलने का फायदा स्वच्छता सर्वेक्षण में मिलेगा। 

कमिश्नर का कहना है कि लोगों के लिए ई-वेस्ट को कचरे में फेंकना सामान्य बात है, लेकिन अब ऐसा करने गलत होगा। एनजीओ इसे जिम्मेदारी से निपटाएगा और ई-वेस्ट को लेकर एक रिपोर्ट भी तैयार करेगा। इसलिए इलेक्ट्रानिक कचरे के उचित निपटान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक ई-कचरा संग्रह केंद्र शुरू किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.