Move to Jagran APP

वेस्टर्न डिस्टर्बेस और मानसूनी हवा से इस बार शहर का तापमान कम

जून साल का वह महीना जिसका नाम सुनते ही गर्मी का ही एहसास होता है। क्योंकि आमतौर पर हर साल जून की तपती गर्मी और धूप के साथ तापमान 43 डिग्री के करीब रहता है जिससे लोगों को परेशानी भी होती है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 09:27 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 06:16 AM (IST)
वेस्टर्न डिस्टर्बेस और मानसूनी हवा से इस बार शहर का तापमान कम
वेस्टर्न डिस्टर्बेस और मानसूनी हवा से इस बार शहर का तापमान कम

राजन सैनी, चंडीगढ़

loksabha election banner

जून, साल का वह महीना जिसका नाम सुनते ही गर्मी का ही एहसास होता है। क्योंकि आमतौर पर हर साल जून की तपती गर्मी और धूप के साथ तापमान 43 डिग्री के करीब रहता है, जिससे लोगों को परेशानी भी होती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। यहां तक मई महीने में भी लोगों को गर्मी औ लू ने परेशान नहीं किया। इसके पीछे की वजह जब मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल से पूछी गई तो उन्होंने बताया कि इस बार वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव है जिसकी वजह से शहर में लगातार बारिश हो रही है। इसके साथ ही देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। 15 जून तक शहर में प्री मानूसन शुरू हो जाएगा। मानसूनी हवा चलने से भी शहर का तापमान कम बना हुआ है। इसके साथ ही शहर में वीरवार को भी बारिश देखने को मिली। बारिश के साथ कहीं हुई ओलावृष्टि

शहर में वीरवार सुबह धूप निकली। इसके साथ ही दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। शाम करीब चार बजे मौसम का मिजाज बदला और शहर में झमाझम बारिश हुई। वहीं शहर के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। सेक्टर-38 की तरफ तेज हवा भी चलती रही, जिससे शहर का मौसम सुहावना हो गया। शाम छह बजे तक शहर में कुल 12.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। सामान्य से तीन डिग्री कम रहा तापमान

वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री तक कम रहा। सुरेंद्रपाल ने बताया कि अभी वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव है, जिससे आने वाले दिनों में शहर में हल्की बारिश की संभावना है। लेकिन शहर के तापमान में एक दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले दस वर्षों से कम रहा चार जून का तापमान

वर्ष अधिकतम तापमान (डिग्री में)

2019 40

2018 40

2017 46

2016 44

2015 37

2014 44

2013 43

2012 43

2011 39

2010 41


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.