चंडीगढ़ में डीएसपी राम गोपाल बने एसपी, ऑन रैंक प्रमोशन; वेतन और वित्तीय लाभ में अभी बदलाव नहीं
चंडीगढ़ प्रशासन ने डीएसपी राम गोपाल को ऑन रैंक प्रमोशन देते हुए एसपी (एग्जीक्यूटिव कैडर) के पद पर पदोन्नत किया ...और पढ़ें

डीएसपी से एसपी प्रमोट हुए राम गोपाल।
HighLights
डीएसपी के पद के अनुरूप ही वेतन प्राप्त करते रहेंगे।
गृह विभाग की ओर से जारी किए गए हैं आदेश।
वेतन और वित्तीय लाभ में कोई बदलाव नहीं होगा।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी राम गोपाल को प्रशासन ने ऑन रैंक प्रमोशन (ओआरपी) देते हुए सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी), एग्जीक्यूटिव कैडर के पद पर पदोन्नत किया है।
गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। हालांकि, इस पदोन्नति से उनके वेतन और वित्तीय लाभ में कोई बदलाव नहीं होगा। वह डीएसपी के पद के अनुरूप ही वेतन प्राप्त करते रहेंगे। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट में दाखिल पुनर्विचार याचिका के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा।
चंडीगढ़ प्रशासन के गृह विभाग (पुलिस ब्रांच) की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि यह निर्णय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 10 फरवरी 2025 और सुप्रीम कोर्ट के 13 अक्टूबर 2025 के फैसलों, विधि विभाग की कानूनी सलाह और 13 नवंबर 2026 को हुई समिति की बैठक की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। प्रशासक ने संबंधित प्रक्रिया के बाद राम गोपाल को ऑन रैंक प्रमोशन देने की मंजूरी दी है।
पदनाम बदलेगा, वित्तीय लाभ नहीं
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ओन रैंक प्रमोशन के तहत राम गोपाल का पदनाम डीएसपी से बदलकर एसपी (एग्जीक्यूटिव कैडर) हो जाएगा। लेकिन यह पदोन्नति उन्हें उच्च पद के अनुरूप अतिरिक्त वेतन या अन्य वित्तीय लाभ का अधिकार नहीं देगी। उनका वेतन डीएसपी के स्तर पर ही जारी रहेगा। इस तरह यह पदोन्नति पदनाम और रैंक तक सीमित रहेगी।