PGI चंडीगढ़ की डॉक्टर रमा वालिया को मिला सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता पुरस्कार, कुसिंग रोग के लिए 234 मरीजों पर किया अध्यन
पीजीआई चंडीगढ़ की डॉ. रमा वालिया को भारतीय अंतःस्रावी रोग विशेषज्ञ सोसायटी ने सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया है।
-1794397061090_m.webp)
PGI चंडीगढ़ की डॉक्टर रमा वालिया। फोटो जागरण
HighLights
डॉ. रमा वालिया को भारतीय अंतःस्रावी रोग विशेषज्ञ सोसायटी ने सम्मानित किया।
कुशिंग रोग ट्यूमर की पहचान हेतु नई आणविक तकनीक पर शोध।
यह तकनीक सामान्य जांच में असफल मामलों में भी सहायक।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पीजीआई चंडीगढ़ के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग की अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. रमा वालिया को भारतीय अंतःस्रावी रोग विशेषज्ञ सोसायटी (ईएसआई) ने सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्हें यह पुरस्कार अक्टूबर 2026 में आयोजित सोसायटी के सम्मेलन में प्रदान किया गया। यह सम्मान कुशिंग रोग से जुड़े ट्यूमर की पहचान के लिए विकसित नई आणविक चित्रण तकनीक पर किए गए शोध के लिए मिला है।
उनका शोध पत्र वर्ष 2025 में यूरोपियन जर्नल ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड मॉलिक्यूलर इमेजिंग में प्रकाशित हुआ था। इसमें पीईटी-सीटी की नई तकनीक के माध्यम से ट्यूमर का पता लगाने की संभावनाओं का अध्ययन किया गया है।
इस शोध में 234 मरीजों को शामिल किया गया। अध्ययन में सामने आया कि यह तकनीक उन मामलों में भी ट्यूमर की सही जगह का पता लगाने में मददगार हो सकती है, जहां सामान्य जांच से स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाती।
कुशिंग रोग एक जटिल अंतःस्रावी विकार है, जिसमें शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का उत्पादन अधिक होने लगता है। डॉ. वालिया की इस उपलब्धि से पीजीआई के चिकित्सा अनुसंधान को भी नई पहचान मिली है।