Move to Jagran APP

सिद्धू की पत्‍नी ने पंजाब व चंडीगढ़ की राजनीति में मचाई हलचल, चंडीगढ़ से मांगा लोकसभा टिकट

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्‍नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने लोेेकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से कांग्रेस टिकट मांगा है। इससे पंजाब व चंडीगढ़ की राजनीति में हलचल मच गई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 26 Jan 2019 09:43 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jan 2019 07:05 PM (IST)
सिद्धू की पत्‍नी ने पंजाब व चंडीगढ़ की राजनीति में मचाई हलचल, चंडीगढ़ से मांगा लोकसभा टिकट
सिद्धू की पत्‍नी ने पंजाब व चंडीगढ़ की राजनीति में मचाई हलचल, चंडीगढ़ से मांगा लोकसभा टिकट

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी पूर्व सीपीएस डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब और चंडीगढ़ की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ से कांग्रेस टिकट मांगा है अौर इसके लिए आैपाचारिक तौर पर पार्टी को आवेदन भी दिया है। इससे चंडीगढ़ से कांग्रेस टिकट के दावेदार दिग्‍गज नेताओं के हाेश उड़ गए हैं। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और मनीष तिवारी कांग्रेस टिकट के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

loksabha election banner

डॉ; नवजोत कौर सिद्धू शुक्रवार शाम अचानक चंडीगढ़ कांग्रेस भवन पहुंची। यहां उन्होंने चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने को कांग्रेस टिकट के लिए चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्‍यक्ष प्रदीप छाबड़ा को लिखित में आवेदन दिया। मालूम हो कि वीरवार शाम को ही कांग्रेस पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी ने चंडीगढ़ से लोकसभा टिकट के लिए अकेले पवन बंसल का नाम हाईकमान को भेजने का प्रस्ताव पास किया था।

चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्‍यक्ष प्रदीप छाबड़ा को लिखित में आवेदन देतीं डॉ. नवजोत कौर सिद्धू।

बताया जा रहा है कि डॉ. सिद्धू ने अकेले बंसल के नाम का प्रस्ताव पास करने पर आपत्ति भी दर्ज कराई है। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने हाईकमान को भी इसकी शिकायत कर दी है। नवजोत कौर सिद्धू गणतंत्र दिवस से चंडीगढ़ में जनसंपर्क अभियान भी शुरू करने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: सिद्धू की पत्‍नी डॉ. नवजोत अमृतसर या चंडीगढ़ से लड़ सकती हैं लाेकसभा चुनाव, कह दी ऐसी बात

मनीष तिवारी भी जता रहे चंडीगढ़ से दावेदारी

उधर, नवजोत कौर सिद्धू के दावेदारी से बंसल गुट भी परेशान हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी भी चंडीगढ़ से लोकसभा की टिकट मांग रहे हैं। ऐसे में अब टिकट की लड़ाई तीन दिग्गज नेताओं में शुरू हो गई है। बता दें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने चंडीगढ़ सहित सभी प्रदेश की कार्यकारिणी से 30  जनवरी तक इच्छुक दावेदारों के नाम मांगे हैं।

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू द्वारा दिया गया आवेदन।

बता दें कि डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पिछले दिनों अमृतसर में जागरण से खास बातचीत में चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान के आदेश पर वह अमृतसर या चंडीगढ़ में से कहीं से भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं। यह भी बताया जा रहा है कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्‍नी डॉ. नवजोत कौर को कांग्रेस टिकट दिलाने के लिए दिल्‍ली में लॉबिंग कर रहे हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.