चंडीगढ़ के डेंटल इंप्लांट स्पेशलिस्ट डाॅ. धवन को अंतरराष्ट्रीय सम्मान; रिसर्च और बेहतरीन काम का अवॉर्ड
चंडीगढ़ के डेंटल इंप्लांट स्पेशलिस्ट डॉ. मोहित धवन को इंटरनेशनल टीम फॉर इम्प्लांटोलाजी (आईटीआई) की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया ...और पढ़ें

डेंटल इंप्लांट स्पेशलिस्ट डाॅ. मोहित धवन।
HighLights
इंटरनेशनल टीम फॉर इम्प्लांटोलाजी फेलोशिप मिली।
शिक्षा, अनुसंधान और उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित।
यह उपलब्धि पाने वाले ट्राईसिटी के पहले डेंटल इम्प्लांट स्पेशलिस्ट।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के डेंटल इंप्लांट स्पेशलिस्ट डाॅ. मोहित धवन को इंटरनेशनल टीम फार इम्प्लांटोलाजी (आईटीआई) की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। डाॅ. धवन को यह सम्मान इम्प्लांट डेंटिस्ट्री में एजुकेशन, रिसर्च और उनके बेहतरीन काम के लिए दिया गया है।
खास बात यह है कि वह ट्राइसिटी के पहले डेंटल इम्प्लांट स्पेशलिस्ट बन गए हैं, जिन्हें यह इंटरनेशनल सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि सही जानकारी, आधुनिक तकनीक और ईमानदारी से मरीजों का इलाज करना ही उनकी प्राथमिकता है।
इस उपलब्धि के बाद वे अब लिस्बन में होने वाली यूरोपियन एसोसिएशन फॉर आसियोइंटीग्रेशन की 33वीं एनुअल कांग्रेस और मिलान में होने वाले आईटीआई वर्ल्ड सिम्पोजियम 2027 में भी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
