विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रो. कुशलजीत सोढ़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया PGI का मान, 30 हजार रेडियोलॉजिस्ट वाली संस्था के बने चेयरमैन

Published: Sat, 21 Nov 2026 04:49 PM (IST)

पीजीआई चंडीगढ़ के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के प्रोफेसर डॉ. कुशलजीत सिंह सोढ़ी को इंडियन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग का चेयरमैन चुना गया है। उन्होंने 15,128 मतों में से 10,681 वोट प्राप्त कर यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पद हासिल किया।

प्रोफेसर डॉ. कुशलजीत सिंह सोढ़ी।

प्रोफेसर डॉ. कुशलजीत सिंह सोढ़ी।

HighLights

  1. डॉ. कुशलजीत सोढ़ी आईसीआरआई के चेयरमैन चुने गए।

  2. उन्होंने 70.6 प्रतिशत वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

  3. पीजीआई से पहली बार रेडियोलॉजिस्ट को यह सम्मान मिला।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ सेक्टर-12 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के प्रोफेसर डॉ. कुशलजीत सिंह सोढ़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का मान बढ़ाया है।

उन्हें इंडियन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग (आईसीआरआई) का चेयरमैन चुना गया है। यह संस्था इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) की अकादमिक शाखा है। देशभर के करीब 30 हजार रेडियोलॉजिस्ट इससे जुड़े हैं।

चुनाव में प्रो. सोढ़ी को कुल 15,128 मतों में से 10,681 वोट मिले। उन्होंने कुल मतदान का 70.6 प्रतिशत मत हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6,234 मतों के अंतर से हराया।

खास बात यह है कि पीजीआई और एम्स के इतिहास में पहली बार किसी रेडियोलॉजिस्ट को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अकादमिक संस्था का नेतृत्व करने का अवसर मिला है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।