मोहाली में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली, गुरुद्वारों में मनाया बंदी छोड़ दिवस; बुजुर्गों-छोटे बच्चों ने जलाई मोमबत्ती
मोहाली में दीपावली और बंदी छोड़ दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, जिसमें घरों और गुरुद्वारों को सजाया गया तथा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
-1794229836517_m.webp)
मोहाली में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली। फोटो जागरण
लखवंत सिंह, मोहाली। शहर में दीपावली का पावन पर्व खुशी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी लाइटों और दीपों से सजाया। गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना, गुरुद्वारा अंब साहिब सहित शहर के अन्य गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया और गुरवाणी का पाठ किया गया। लोगों ने गुरुद्वारों में पहुच कर मोमबत्तियां जलाई। शाम होते ही शहर के विभिन्न इलाकों में आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा।
लोगों ने पटाखे और बम चलाकर दीपावली की खुशियां मनाईं। वहीं, शहर के गुरुद्वारों में दीपावली के साथ बंदी छोड़ दिवस के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में पहुंचकर माथा टेका और गुरबाणी का श्रवण किया। गुरुद्वारों में रोशनी और धार्मिक कार्यक्रमों के बीच श्रद्धालुओं ने बंदी छोड़ दिवस मनाया। यह दिन छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी की याद में मनाया जाता है।
देर रात तक हुई आतिशबाजी
इस दिन गुरु साहिब ने ग्वालियर के किले से 52 हिंदू राजाओं को अपनी सूझबूझ और कृपा से कैद से मुक्त करवाया था। गुरु साहिब के श्री अमृतसर पहुंचने पर संगत ने दीपमाला कर उनका भव्य स्वागत किया था। इसी खुशी में बंदी छोड़ दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई।
दूसरी ओर, प्रशासन की ओर से लोगों को रात 8 से 10 बजे तक ही आतिशबाजी करने की हिदायत दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कई इलाकों में देर रात तक पटाखे और बम चलाए जाते रहे। लगातार आतिशबाजी के कारण शहर की हवा की गुणवत्ता पर भी असर पड़ा और प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया। दीपावली के बाद मोहाली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
82 साल की बुजुर्ग महिला ने जलाई मोमबत्ती
दीवाली पर्व और बंदी छोड़ दिवस मनाने को लेकर गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में उम्रदराज 82 साल की उर्मिला को लेकर पर उनके परिवार वाले पहुंचे। मोहाली की रहने वाली इस उम्रदराज महीना ने गुरुद्वारा साहिब में दीए-मोमबत्ती जलाई। वहीं 6 महीने के अमानत को लेकर भी परिजनों ने गुरुद्वारा पहुंच कर मथा टेकवाया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।