यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL की तर्ज पर होगा दिव्यांग प्रीमियर लीग (DPL), चंडीगढ़ में भी खेले जाएंगे मुकाबले
इंडियन प्रीमियर लीग की तरह अब दिव्यांग प्रीमियर लीग का आगाज होने वाला है। इस टूर्नामेंट के मुकाबले चंडीगढ़ में ...और पढ़ें

चंडीगढ़, जेएनएन। डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट ऐसोसिएशन ऑफ हरियाणा डीएसीएएच (डीएसीएएच), ऑल इंडिया क्रिकेट ऐसोसिएशन फाॅर फिजिकली चैलेंज्ड (एआइसीएपीसी) 15 से 18 अप्रैल तक सोनीपत और चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटर्स के लिए टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट दिव्यांग प्रीमियर लीग (डीपीएल) का आयोजन करने जा रहा है। डीपीएल में हरियाणा हरिकेन्स, बेंगलुरु वॉरियर्स, मुंबई चैंप्स, दिल्ली डायनामोज और कोलकाता टाइगर्स की टीमें खेलेंगी। इसके लगभग एक सौ से भी अधिक दिव्यांग क्रिकेटर्स दमखम दिखाएंगे।
मुंबई से वर्चुअल माध्यम से प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए डीपीएल का विवरण देते हुए एआइसीएपीसी के अध्यक्ष और 1975 से 1979 तक भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रह चुके करसन गावरी ने बताया कि टूर्नामेंट लीग आधार पर खेला जाएगा। इसमें प्रत्येक टीम चार मैच खेलेगी। टूर्नामेंट के पहले दिन का उद्घाटन समारोह और चार मैच सोनीपत स्थित मोती लाल नेहरु स्पोर्ट्स स्कूल राई और दी माॅडर्न स्कूल में खेले जाएंगे।
इसके बाद टूर्नामेंट के अगले तीन सहित फाइनल्स की मेजबानी चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम और सेक्टर-26 स्थित गर्वमेंट माॅडल सीनियर सेंकेंडरी स्कूल में होगी। उन्होंने बताया कि डीपीएल के इस एडिशन में इंग्लैंड में आयोजित की फिजिकली डिसएबल्ड वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज- 2019 के क्रिकेटर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। इस बड़े टूर्नामेंट में भारत ने मेजबान को हरा कर यह खिताब अपने नाम किया था।
डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट ऐसोसिएशन ऑफ हरियाणा (डीएसीएएच) के सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि वजह भारतीय विकलांग टीम के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं। वर्ल्ड सीरीज जीतने के बाद दिव्यांग क्रिकेटर्स के मानक को ओर अधिक बेहतर बनाने के मकसद से उनके लिए कई क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किए जा चुके हैं। इन क्रिकेटर्स को प्रोत्साहित करने के लिए डीपीएल की शुरुआत-2017 में हुई थी, जिसमें मुंबई चैंप्स विजेता बनी थी। यह लीग कई खिलाड़ियों को उनके करियर को ओर अधिक उज्ज्वल बनाने में सहायक साबित हुई है। उन्होंने बताया कि डीपीएल के प्रचार के लिए भारतीय टेस्ट क्रिकेटर एस श्रीसंथ को ब्रांड एम्बेसेडर बनाया गया है जो कि 18 अप्रैल को होने वाले फाइनल मैच शिरकत करेंगे।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में घर खरीदने का मौका, Chandigarh Housing Board ई-टेंडर के जरिये बेच रहा प्रॉपर्टी
यह भी पढ़ें: Weekend lockdown: पंजाब में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, सीएम ने दिए वीकेंड लॉकडाउन के संकेत
चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें