Move to Jagran APP

हरियाणा की एक्साइज पॉलिसी का असरः चंडीगढ़-मोहाली के डिस्क बार पंचकूला होंगे शिफ्ट

हरियाणा ने अपनी एक्साइज पॉलिसी में बार कल्चर को प्रमोट करके कानून व्यवस्था के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।

By Edited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 10:07 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 04:16 PM (IST)
हरियाणा की एक्साइज पॉलिसी का असरः चंडीगढ़-मोहाली के डिस्क बार पंचकूला होंगे शिफ्ट

चंडीगढ़, [बरींद्र सिंह रावत]। हरियाणा ने अपनी एक्साइज पॉलिसी में बार कल्चर को प्रमोट करके कानून व्यवस्था के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। हरियाणा के तीन शहरों में रात तीन बजे तक बीयर बार, डिस्को और पब खुले रहेंगे। राज्य सरकार के इस निर्णय से चंडीगढ़ और मोहाली के कई डिस्को, बार तथा पब्स ने पंचकूला शिफ्टिंग की तैयारी कर ली है।

loksabha election banner

चंडीगढ़ में होटलों, रेस्टोरेंट्स तथा बीयर बार में रात एक बजे तक ही लिकर सर्व की जा सकती है। चंडीगढ़ की होटल इंडस्ट्री ने भी अब प्रशासन से हरियाणा की तरह चंडीगढ़ में रात तीन बजे तक बार खोलने की परमिशन मागी है।

पंचकूला, फरीदाबाद और गुरुग्राम में दी परमिशन

हरियाणा सरकार ने पंचकूला, फरीदाबाद तथा गुरुग्राम में रात तीन बजे तक लिकर सर्व की परमिशन देने का निर्णय लिया है। सामान्य तौर पर यह परमिशन रात एक बजे तक की होगी लेकिन 10 लाख रुपये प्रति घटा सालाना की अतिरिक्त फीस देकर इसे दो घटे और बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में कोई भी डिस्को पब तथा बीयर बार रात तीन बजे तक लिकर सर्व कर सकेंगे। अभी तक चंडीगढ़ और मोहाली के डिस्को तथा बार में देर रात तक रौनक रहती है। चंडीगढ़ मोहाली तथा पंचकूला के डिस्काें तथा बार में गोलीबारी की वारदात हो चुकी हैं। पंचकूला में ही होटल नॉर्थ पार्क तथा यवनिका में बने बार में फायरिंग तथा दो गुटों के बीच भिड़ंत के मामले सामने आ चुके हैं।

कई डिस्काे कर रहे शिफ्टिंग की तैयारी

हरियाणा की नई एक्साइज पॉलिसी आने के बाद चंडीगढ़ के कई बड़े डिस्काे तथा बार पंचकूला में अपना एक्सपेंशन करने जा रहे हैं। चंडीगढ़ का प्रमुख बूमबॉक्स कैफे अब पंचकूला में भी खुलने जा रहा है। तमजारा डिस्क भी पंचकूला में खुलने जा रहा है। यही नहीं, चंडीगढ़ में डिस्क कल्चर लाने वाला पहला डिस्को एरिजोना भी पंचकूला में खुलने जा रहा है। यूथ का सेंटर बनेगा पंचकूला देर रात तक डिस्क और पब खुलने के कारण युवा पंचकूला की तरफ रुख करेंगे। चंडीगढ़ में रात एक बजे के बाद डिस्क और कब में लिकर सर्व नहीं की जा सकती। ऐसे में पंचकूला की तरफ युवाओं का क्रेज रहेगा।

पंचकूला पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती

शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की होगी। हरियाणा सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी में लाइसेंस फीस भी कम कर दी है। फाइव स्टार होटलों में लाइसेंस फीस 45 लाख रुपये सालाना से कम करके 25 लाख कर दी है। इसी प्रकार फोर स्टार होटलों की लाइसेंस फीस भी 38 लाख रुपये से कम करके 22 लाख तथा तीन स्टार होटलों की लाइसेंस फीस 20 लाख से कम करके 15 लाख कर दी गई है।

चंडीगढ़ होटल एवं रेस्तरा एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अरविंदर पाल सिंह के अनुसार प्रशासन को शहर में भी बार का टाइम बढ़ाना चाहिए। इसके लिए एसोसिएशन ने प्रशासन को नई एक्साइज पॉलिसी में प्रावधान करने को कहा है। अरविंदर पाल सिंह के अनुसार ऐसा नहीं किया गया तो शहर की होटल इंडस्ट्री को इसका बड़ा नुकसान होगा।

चंडीगढ़ की पॉलिसी का इंतजार

चंडीगढ़ प्रशासन शीघ्र ही अपनी नई एक्साइज पॉलिसी लाने जा रहा है। प्रशासन के सामने अब चुनौती हरियाणा की एक्साइज पॉलिसी होगी। चंडीगढ़ के एडिशनल एक्साइज कमिश्नर राकेश पोपली के अनुसार प्रशासन हरियाणा की पॉलिसी को स्टडी करेगा। नई पॉलिसी हरियाणा व पंजाब की पॉलिसी को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.