विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'Do not sing Patiala Pegg...', दिल्ली के बाद इंदौर में भी दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर विवाद, DCPO ने भेजा नोटिस

Published: Sat, 07 Nov 2026 01:08 PM (IST)

दिल्ली के बाद इंदौर में भी दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर विवाद खड़ा हो गया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ...और पढ़ें

प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धरेनवर की शिकायत पर दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट को लेकर नोटिस।

प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धरेनवर की शिकायत पर दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट को लेकर नोटिस।

HighLights

  1. दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट पर नशा-गन कल्चर विवाद।

  2. डीसीपीओ ने आयोजकों को गाने न गाने का नोटिस भेजा।

  3. चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर हुई यह कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दिल्ली के बाद इंदौर में भी पंजाब गायक दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद नशा और गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों को लेकर है, जिस पर जिला बाल सरंक्षण अधिकारी (डीसीपीओ) ने एक्शन लिया है।

चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धरेनवर की शिकायत पर इंदौर के डीसीपीओ ने जहां पर लाइव काॅन्सर्ट होना है उसके आयोजकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि दिलजीत दोसांझ को ऐसे गाने गाने की अनुमति न दी जाए जो शराब, अफीम और बंदूक संस्कृति (गन कल्चर) को बढ़ावा देते हों।

इनमें 'पटियाला पैग', '5 तारा ठेके', 'जीभ विचों अफीम लभिया' और 'जट्ट उत्ते फायर करदा' जैसे गाने शामिल हैं, जिनमें हथियारों का महिमामंडन किया गया है।

इस नोटिस की एक प्रति इंदौर के डीएम और पुलिस कमिश्नर को भी भेजी गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 15 नवंबर को इंदौर के C21 मॉल में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ये गाने न गाएं।

इससे पहले दिल्ली में पुलिस कमिश्नर ने प्रोफेसर की शिकायत पर कॉन्सर्ट को लेकर नोटिस जारी किया था, जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया था कि नश और गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गाने न गाए जाएं। अब अगले महीने यानी दिसंबर में दिलजीत का मोहाली के मुल्लांपुर में भी लाइव कॉन्सर्ट होना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।