विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यू चंडीगढ़ में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का क्रेज, बम धमाके की धमकी की परवाह नहीं; दो घंटे में बिक गए टिकट

Published: Thu, 12 Nov 2026 06:49 PM (IST)

दिलजीत दोसांझ के न्यू चंडीगढ़ कॉन्सर्ट के 95 प्रतिशत से अधिक टिकट बम धमाके की धमकी के बावजूद दो घंटे ...और पढ़ें

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का 12 दिसंबर को कॉन्सर्ट।

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का 12 दिसंबर को कॉन्सर्ट।

HighLights

  1. न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में पहला म्यूजिक कॉन्सर्ट होगा।

  2. 38 हजार दर्शकों की बैठने की क्षमता क्रिकेट स्टेडियम में।

  3. दो घंटे में 95 प्रतिशत से अधिक टिकटों की बिक्री हुई।

बलवान करिवाल, चंडीगढ़। पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का 12 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में म्यूजिक काॅन्सर्ट होना है। वीरवार सुबह ही इस शो के दौरान बम धमाके की धमकी मिली थी। कुछ दिन पहले भी ऐसी धमकी आई थी। लेकिन इस धमकी पर दिलजीत दोसांझ के फैन का क्रेज भारी पड़ा।

उन्होंने इस धमकी का जवाब अपने अंदाज में दिया। वीरवार को सुबह धमकी मिली और दोपहर तीन बजे शो की टिकट बुकिंग शुरू हुई। दो घंटे में ही इसकी 95 प्रतिशत से अधिक टिकट बिक गई। 38 हजार क्षमता के स्टेडियम की 30 हजार से अधिक टिकट दो घंटे में बिक गई।

स्टेज के पीछे रहने वाली सीटों को छोड़कर स्टेडियम को अलग-अलग कैटेगरी में बांटकर टिकट बुकिंग हुई। टिकट 999 से 13999 रुपये तक केवल आनलाइन बुकिंग के लिए रखी गई थी। लेकिन 999 की टिकट पांच से दस मिनट में ही बुक हो गई।

इसके बाद केवल महंगी टिकट वाली कैटेगरी में ही कुछ टिकट बचे। शुरुआती कैटेगरी की टिकट चाहने वाले फैन को निराश होना पड़ा। धमकी को देखते हुए शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बहुत पुख्ता रहने वाली है।

दिसंबर 2024 में हुआ था इससे पहले शो

इससे पहले दिलजीत का चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित एग्जीबिशन ग्राउंड में दिसंबर 2024 को दिल लुमिनाटी टूर के तहत शो हुआ था। उस दौरान उन्होंने मंजूरी में देरी और अव्यवस्था के लिए यूटी प्रशासन की मंच से ही फजीहत की थी।

साथ ही लोगों ने भी सेक्टर-34 ग्राउंड में बड़े काॅन्सर्ट पर सवाल उठाते हुए शोर प्रदूषण बढ़ने और पार्किंग व्यवस्था बिगड़ने, ट्रैफिक जाम जैसी शिकायत की थी। इसके बाद प्रशासन ने सेक्टर-34 में ऐसे कान्सर्ट करने पर रोक लगा दी।

इसके दो सप्ताह बाद ही होने वाली सिंगर एपी ढिल्लों के कान्सर्ट को यहां से सेक्टर-25 रैली ग्राउंड में करवाया गया था। करण औजला का शो भी चंडीगढ़ में हो चुका है।

अरिजीत सिंह जनवरी में आएंगे चंडीगढ़

23 जनवरी 2027 को बालीवुड सिंगर अरिजीत सिंह का कान्सर्ट भी चंडीगढ़ में होना है। उसकी टिकट बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। टिकट बुकिंग खुलने का अरिजीत के फैन्स को भी बेसब्री से इंतजार है।

इस स्टेडियम में पहली बार होगा कोई म्यूजिक कान्सर्ट

न्यू चंडीगढ़ में नए बने इस इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की शुरुआत 2024 में हुई थी। आइपीएल का पहला मैच खेला गया था। उसके बाद कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेले जा चुके हैं। लेकिन इस स्टेडियम में अब पहली बार म्यूजिक काॅन्सर्ट होगा। दिलजीत दोसांझ के काॅन्सर्ट से इसकी शुरुआत होगी। जनवरी 2027 में अरिजीत सिंह का कान्सर्ट भी यहीं हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।