धवन जी, सचिन ने भी समय रहते ले लिया था संन्यास
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : भाजपा अध्यक्ष संजय टडन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन को अब
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : भाजपा अध्यक्ष संजय टडन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन को अब राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी है। टडन ने धवन की ओर से इशारा करते हुए कहा कि सचिन तेंदुलकर ने बेस्ट बल्लेबाज होने के बावजूद बैट छोड़ दिया था। एक समय बाद ऐसा करना सिस्टम के लिए भी अच्छा होता है, तो छोड़ने वाले के लिए भी। उनका कहना है कि ऐसे कुछ लोगों को स्पोर्ट्समैन से ऐसी शिक्षा लेनी चाहिए। धवन के आप में शामिल होने के मामले में भाजपा अध्यक्ष संजय टडन का कहना है कि धवन आज तक एक दर्जन से ज्यादा राजनीतिक दलों में रहे। वह जितनी भी पार्टियों में अभी तक रहे और चुनाव लड़ा है, उसमें सबसे ज्यादा समय उन्होंने भाजपा में ही गुजारा है। टडन का कहना है कि हरमोहन धवन ने कई बार पार्टी को शर्मिदा किया है। इस बात से धवन के स्टैड को समझा जा सकता है, जब वह भाजपा में शामिल हुए थे, तो उन्होंने कहा था कि अब वह चाहते हैं कि जब भी वह इस दुनिया से जाएं, तो भाजपा के झडे में ही लिपटकर जाएं। धवन ने खुद समाप्त की अपनी क्रेडिबिलिटी
टडन का कहना है कि बार-बार दल बदलने और अपनी बात से मुकरने पर धवन ने खुद ही अपनी क्रेडिबिलिटी समाप्त कर दी है। पिछले नगर निगम चुनाव में भी उन्होंने यह कहा था कि पार्टी को 5 सीटें भी नहीं आएंगी, जबकि 20 जीती। सिर्फ नाम के लिए ही भाजपा के थे धवन
पिछले तीन साल से पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन सिर्फ नाम के लिए भाजपा के थे। धवन को किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में पार्टी की ओर से नहीं बुलाया जाता था। यहा तक कि पिछले साल जब शहर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आए, तब भी धवन को कोई निमंत्रण नहीं दिया गया। पार्टी प्रभारी ने धवन को पार्टी के खिलाफ बयानबाजी देने के लिए भी मना किया था। धवन ने शाह को भेजा त्यागपत्र
आप से शामिल होने से एक दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। धवन ने पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने की बात की है। धवन रविवार दोपहर को आप में शामिल होंगे। सेक्टर-9 में उन्होंने अपने निवास स्थान पर ही कार्यक्रम रखा है। उनके साथ उनके समर्थक भी शामिल होंगे। इस पर काग्रेस और भाजपा की भी नजर है क्योंकि वह देख रहे हैं कि उनका कौन-कौन कार्यकर्ता धवन के साथ जा रहा है। मालूम हो कि 5 नवंबर को धवन आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को मिले थे। रविवार को धवन को शामिल करवाने के लिए पंजाब और दिल्ली से आप के नेता आ रहे है।