विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चंडीगढ़ में नशे का कारोबार करने वालों की जगह सिर्फ जेल की कोठड़ी', DGP हुड्डा का खुला चैलेंज

Published: Sat, 26 Sep 2026 06:44 PM (IST)

डीजीपी सागरप्रीत हुड्डा ने चंडीगढ़ में नशा तस्करों को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि उनके लिए सिर्फ जेल ...और पढ़ें

सेक्टर-45 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित जागरूकता कैंप में पहुंचे डीजीपी सागरप्रीत हुड्डा।

सेक्टर-45 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित जागरूकता कैंप में पहुंचे डीजीपी सागरप्रीत हुड्डा।

HighLights

  1. नशे के कारोबारियों को जेल भेजने की चेतावनी।

  2. पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही।

  3. लोगों को नशामुक्त चंडीगढ़ बनाने की शपथ दिलाई।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में नशा और हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। पुलिस धड़ाधड़ एफआईआर और गिरफ्तारी कर रही है। डीजीपी सागरप्रीत हुड्डा ने भी नशे का कारोबार करने वालों को खुली चुनौती है।

डीजीपी ने कहा कि चंडीगढ़ में नशे का काला कारोबार करने वालों के लिए अब सिर्फ एक ही जगह है और वह है जेल की कोठड़ी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को खुद ही सुधर जाना चाहिए, नहीं तो जेल भेजकर सुधारा जाएगा।

नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ पुलिस लोगों को भी जागरूक कर रही है। लोगों से चंडीगढ़ को नशा मुक्त बनाने के लिए सहयोग मांगा जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को सेक्टर-45 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित जागरूकता कैंप में डीजीपी खुद पहुंचे।

कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया, जिन्हें डीजीपी ने नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने की शपथ दिलाई। डीजीपी ने कहा कि चंडीगढ़ में नशा बेचने वालों पर करारी चोट की जा रही है।

वहीं, एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और जल्द ही शहर को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस परिणाम सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें- 131 FIR और 134 गिरफ्तारी, चंडीगढ़ में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई; प्रशासक के आदेश पर सख्ती

बुड़ैल चौकी में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग

इस मौके पर वार्ड नंबर-34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने डीजीपी और एसएसपी के समक्ष बुड़ैल पुलिस चौकी में पुलिस कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी। गाबी ने कहा कि बुड़ैल क्षेत्र की आबादी करीब डेढ़ लाख है, इसलिए यहां की पुलिस चौकी को सामान्य चौकी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। यह शहर की महत्वपूर्ण पुलिस चौंकी है।

उन्होंने कहा कि चौकी में करीब 25 पुलिसकर्मियों की तैनाती है, लेकिन इनमें से अधिकतर अन्य ड्यूटी पर रहने के कारण चौकी में केवल तीन-चार कर्मचारी ही रह जाते हैं। उन्होंने मांग की कि बुड़ैल पुलिस चौकी में कम से कम 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। सेक्टर-45 डी में पहले से मंजूर पुलिस पोस्ट का निर्माण भी जल्द शुरू करने की मांग की।