131 FIR और 134 गिरफ्तारी, चंडीगढ़ में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई; प्रशासक के आदेश पर सख्ती
चंडीगढ़ पुलिस के नशा विरोधी अभियान में अब तक 131 एफआईआर दर्ज कर 134 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

नशे के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
हाटस्पाॅट और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग।
920 ग्राम हेरोइन और अन्य ड्रग्स बरामद।
डड्डूमाजरा से मौलीजागरां तक विशेष दबिश।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नशे के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। 11 सितंबर से शुरू हुए इस अभियान में अब तक 131 एफआइआर दर्ज की गई हैं और 134 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने इस दौरान 919.972 ग्राम हेरोइन, चार ग्राम आईस ड्रग, 1.191 किलो गांजा, 24 इंजेक्शन और 18 कमानदार चाकू बरामद किए हैं। अभियान के तहत 370 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
23 सितंबर को नशे और हथियारों से जुड़े मामलों में एक एफआईआर दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 11 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस अब पुराने अपराधियों और नशे से जुड़े लोगों की मौजूदा गतिविधियों, आवाजाही और संभावित संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस की टीमें फील्ड इंटेलिजेंस और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर नशे के हाटस्पाॅट और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग कर रही हैं।
खाली पड़े मकान, निर्माणाधीन या सुनसान इमारतें, जंगल क्षेत्र और कालोनियां पुलिस के निशाने पर हैं। इस अभियान का उद्देश्य नशे की सप्लाई, बिक्री और कब्जे से जुड़े मामलों को सामने लाना और नेटवर्क को बाधित करना है।
छह इलाकों में संदिग्ध ठिकानों की जांच
एसएसपी कंवरदीप कौर ने एसपी सिटी, संबंधित एसडीपीओ और थाना प्रभारियों के साथ डड्डूमाजरा, धनास, मलोया, बापूधाम काॅ
यह भी पढ़ें- ट्राईसिटी में सक्रिय नशा-हथियार सप्लाई नेटवर्क पर शिकंजा; पिस्टल, कारतूस और ड्रग मनी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
लोनी, रामदरबार फेज-2 और मौलीजागरां में विशेष सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्ध नशा तस्करों के घरों पर भी पहुंचकर जांच की।
पुलिस ने कार्रवाई के साथ सामुदायिक स्तर पर भी अभियान तेज किया है। डीजीपी यूटी डाॅ. सागरप्रीत हुड्डा और एसएसपी समेत अधिकारियों ने मनीमाजरा, सारंगपुर, मलोया, खुड्डा अली शेर और सेक्टर-26 की बापूधाम काॅलोनी में आरडब्ल्यूए और एमडब्ल्यूए सदस्यों के साथ बैठकें कीं।
स्थानीय लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी गईं तथा संबंधित एसडीपीओ को इनके समाधान के निर्देश दिए गए। पुलिस ने दोहराया है कि नशे की सप्लाई, बिक्री और तस्करी में शामिल सप्लायर, पेडलर और बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपने आसपास होने वाली नशे से जुड़ी गतिविधियों की सूचना देने और अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
