विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परविंदर सिंह झोटा की हत्या पर 'तानत' देने पहुंचे किसान, डेराबस्सी में AAP विधायक की गैरमौजूदगी पर जताया रोष

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:34 PM (IST)

किसान संगठनों ने परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में डेराबस्सी में आम आदमी पार्टी के विधायक के आवास पर ...और पढ़ें

डेराबस्सी में विधायक के आवास के बाहर नारेबाजी करते किसान।

डेराबस्सी में विधायक के आवास के बाहर नारेबाजी करते किसान।

HighLights

  1. परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में किसानों का प्रदर्शन।

  2. डेराबस्सी में AAP विधायक के आवास के बाहर की नारेबाजी।

  3. विधायक की अनुपस्थिति पर किसानों ने रोष जताया।

संवाद सहयोगी, डेराबस्सी (मोहाली)। नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में सोमवार को डेराबस्सी में विभिन्न किसान संगठनों ने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

किसान संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के आवास पर पहुंचे और घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विधायक के आवास पर मौजूद नहीं होने की जानकारी मिलने पर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और बढ़ गया।

बाद में विधायक के राजनीतिक सलाहकार राहुल कौशिक ने प्रदर्शनकारियों से ''लानत पत्र'' प्राप्त किया।
परविंदर झोटा एक्शन कमेटी के आह्वान पर सोमवार को पंजाबभर में सत्ताधारी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के आवासों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था।

इसी कड़ी में डेराबस्सी हलके में भारतीय किसान यूनियन लखोवाल, भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां, भारतीय किसान यूनियन कादियां और जम्हूरी किसान सभा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान नेताओं को बताया कि विधायक अपने आवास पर मौजूद नहीं हैं। इस पर किसान नेताओं ने नाराजगी जताते हुए विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

सरकारी कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

प्रदर्शनकारियों ने झोटा हत्याकांड को लेकर रोष व्यक्त किया और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इसके बाद विधायक के राजनीतिक सलाहकार राहुल कौशिक मौके पर पहुंचे और किसान संगठनों की ओर से दिया गया लानत पत्र स्वीकार किया।