पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल बोले- देश में समाजवाद नहीं रहा, दिल्ली हिंसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि देश में आज समाजवाद नहीं बच गया है। दिल्ली में हुई हिंसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
चंडीगढ़, जेएनएन/एएनआइ। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने दिल्ली में हुई हिेंसा की घटनाओं की कड़ी निंदा की है। बादल ने दिल्ली में हुई हिंसा को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया। उन्हाेंने कहा कि दिल्ली हिंसा बहुत दुखद और तकलीफ पहुंचाने वाला है। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि आज समाजवाद समाप्त हो रही है।
यहां पत्रकारों से पूर्व सीएम बादल ने कहा कि दिल्ली में हिंसा बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस तरह वहां हिंसा हुई वह बेहद दुख पहुंचाने वाला है और कई सवाल उठाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के तीन मुख्य बातें हैं। ये हैं - धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और लोकतंत्र।
प्रकाश सिंह बादल ने कहा, आज हालत अलग हैं। अब समाजवाद नजर नहीं आता है। सिर्फ धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र बच गया है और वह भी केवल दो स्तरों परसंसदीय और राज्य चुनाव में। उन्हाेंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और किसी भी मुद्दे का शांति से ही समाधान संभव है।