यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का आरोपित दीपक टीनू राजस्थान से गिरफ्तार, पंजाब पुलिस की हिरासत से हुआ था फरार
पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपित दीपक टीनू को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया ...और पढ़ें

जेएनएन/एएनआइ, चंडीगढ़। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के फरार आरोपित गैंगस्टर दीपक टीनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। टीनू को राजस्थान में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा है। टीनू 1 अक्टूबर को मानसा के सीआइए इंचार्ज प्रितपाल के सरकारी आवास से फरार हुआ था। प्रितपाल उसे उसकी गर्लफ्रेंड से मिलाने के लिए ले गया था।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी ने बताया कि लारेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह का सदस्य दीपक टीनू मनसा पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। मूसेवाला की हत्या में उसकी भूमिका थी। हमारी टीमों ने विभिन्न राज्यों में कार्रवाई की। उसे केकरी, अजमेर से गिरफ्तार किया गया था, हमने उसके पास से 5 ग्रेनेड और 2 पिस्तौल बरामद किए हैं।
Deepak Tinu, member of Lawrence Bishnoi-Goldy Brar gang, escaped from Mansa police custody. He had a role in Moose Wala's murder. Our teams took action in various states. He was arrested from Kekri, Ajmer, we recovered 5 grenades & 2 pistols from him:Spl CP, Delhi Police Spl Cell pic.twitter.com/gJRTtajflE
— ANI (@ANI) October 19, 2022
पहले कयास लगाए जा रहे थे कि दीपक टीनू विदेश भाग गया है। पुलिस केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ मिलकर एयरपोर्ट का रिकार्ड चेक कर रही थी पिछले दिनों कहां कहां से कौन कौर विदेश गया। टीनू सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में नामजद है।
टीनू की गर्लफ्रेंड जतिंदर कौर ने खुलासा किया था कि वह राजस्थान में आखिरी बार मिले तो उसे मालद्वीप की टिकट दी थी। जतिंदर कौर को दीपक टीनू ने विदेश भागने की बात कही थी। हालांकि वह विदेश भागने में सफल नहीं रहा।
दीपक टीनू प्रितपाल के घर से अपनी गर्लफ्रेंड की कार में भागा था। इसके बाद टीनू ने अपनी गर्लफ्रेंड को भी झांसे लिया और उसे मालद्वीप पहुंचने के लिए कहा, बाद में मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कहा। जहां दीपक की गर्लफ्रेंड को काबू कर लिया गया था।
दीपक टीनू के फरार होने के मामले में पुलिस अब तक उसकी गर्लफ्रेंड के अलावा लुधियाना के जिम मालिक व दो और लोगों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। जिम मालिंक ने उसकी भागने में मदद की थी। पुलिस ने आरोपितों से एक ब्लैक स्कोडा कार भी बरामद की थी। इस कार इस्तेमाल टीनू को भगाने में किया गया था।
गिरफ्तार लोगों में लुधियाना निवासी कुलदीप सिंह उर्फ कोहली, राजवीर सिंह उर्फ कजामा और राजिंदर सिंह उर्फ गोरा शामिल हैं। कुलदीप कोहली जिम मालिक है। इन लोगों की गिरफ्तारी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और विशेष जांच दल पंजाब पुलिस की एसआइटी ने लुधियाना से की थी।
