Move to Jagran APP

झजेड़ी में छत गिरने से पति-पत्नी की मौत

जागरण संवाददाता, मोहाली : खरड़ के नजदीक गाव झजेड़ी में शुक्रवार अलसुबह एक घर की छत गिर

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 06:18 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 06:18 PM (IST)
झजेड़ी में छत गिरने से पति-पत्नी की मौत
झजेड़ी में छत गिरने से पति-पत्नी की मौत

जागरण संवाददाता, मोहाली : खरड़ के नजदीक गाव झजेड़ी में शुक्रवार अलसुबह एक घर की छत गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रणजीत सिंह (48) व मंजीत कौर (45) के रूप में हुई है, जोकि दिहाड़ीदार मजदूर थे। बताया जा रहा है कि मृतकों का घर करीब 30 साल पुराना था, जिनकी छत कच्ची व खस्ताहाल थी। सुबह ढाई बजे छत गिरी, जिसके मलबे के नीचे आकर रणजीत सिंह व उसकी पत्नी मंजीत कौर की मौत हो गई। हालाकि उसके साथ वाले कमरे में उनका सबसे छोटा बेटा हरमीत सिंह सोया हुआ था, जिसे रात को छत गिरने के बारे में पता नहीं चला। हरमीत सिंह को उसके पड़ोसी मंगत सिंह ने सुबह साढ़े 6 बजे आकर उठाया, तब उसे पता चला कि मलबे में नीचे उसके मा-पिता की लाशें हैं। दंपती के तीन लड़के व दो लड़किया हैं। दोनों लड़कियों की शादी हो चुकी है और दो लड़के दिहाड़ी का काम करते हैं। वीरवार रात एक लड़का सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी पर तैनात था, जबकि एक लड़का बहन के पास गया हुआ था। सुबह मृतकों की लाशें पुलिस के पहुंचने पर मलबे के नीचे से निकाली गई। थाना सदर खरड़ के एसएचओ भगवंत सिंह ने बताया कि मृतकों की लाशों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल खरड़ में भेज दिया गया है। इस संबंधी धारा 174 सीआरपीसी की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान खरड़ के एसडीएम विनोद कुमार बंसल ने घटनास्थल का दौरा किया। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद मुहैया करवाने का भरोसा दिया। खरड़ के विधायक कंवर सिंह संधू भी मृतकों के घर शोक जताने पहुंचे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.