Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के कर्मचारियों का बढ़ा डीए, आल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ ने सांसद किरण खेर का आभार जताया

आल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रभु नाथ शाही ने कहा यूटी कर्मचारियों का डीए दिवाली से पहले बढ़ाने की मांग चंडीगढ़ प्रशासन व सांसद किरण खेर से की गई थी। सांसद ने आश्वासन दिया गया था कि दिवाली से पहले बढ़ा हुआ डीए जारी कर दिया जाएगा।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 12:19 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 12:19 PM (IST)
चंडीगढ़ के कर्मचारियों का बढ़ा डीए, आल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ ने सांसद किरण खेर का आभार जताया
चंडीगढ़ की सासंद किरण खेर इन दिनों मुंबई में है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के कर्मचारियों ने प्रशासन की ओर से डीए 164 से बढ़ाकर 189 प्रतिशत करने के फैसले पर प्रशासन का आभार जताया और सांसद किरण खेर का विशेष तौर पर धन्यवाद किया है। आल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रभु नाथ शाही ने कहा यूटी कर्मचारियों का डीए दिवाली से पहले बढ़ाने की मांग चंडीगढ़ प्रशासन व सांसद किरण खेर से की गई थी। कर्मचारियों ने जब सांसद को अपनी यह मांग बताई थी तो उन्हें आश्वासन दिया गया था कि दिवाली से पहले बढ़ा हुआ डीए जारी कर दिया जाएगा और अब चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा दिवाली से पहले डीए बढ़ाने की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई।

loksabha election banner

शाही का दावा है कि सांसद किरण खेर ने बीमारी के बावजूद मुंबई में रहते हुए कर्मचारियों की इस मांग को पूरा करवाने के लिए प्रशासन के अधिकारियों से लगातार बातचीत की। उनके प्रयास से पहले ही डीए पंजाब से डिलिंक करवाया जा चुका है। प्रशासन के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इस फैसले से हजारों कर्मियों को लाभ मिलेगा। वहीं, भारतीय मजदूर संघ ने भी सांसद किरण खेर का आभार व्यक्त किया है। संघ के महामंत्री मलकीत सिंह ने कहा कि खेर के प्रयास से कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा मिला है। संघ के महासचिव शिव मूरत ने चंडीगढ़ सांसद व प्रशासन से सभी कर्मचारियों को छठे वेतन के लाभ जल्द लागू करने व कांट्रैक्ट इंप्लाइज को पक्का करने की पंजाब की रेगुलराइजेशन पालिसी अपनाने की मांग भी की।

महंगाई भत्ता भी बढ़ा

उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने उन कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 17 से बढ़ाकर 28 फीसदी किया है जो छठे पंजाब वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे हैं। वहीं, जो कर्मचारी अभी पंजाब के पांचवें वेतन आयोग के अनुसार ही वेतन ले रहे हैं उनका डीए 164 से बढ़ाकर 189 प्रतिशत किया गया है। बढ़ी हुई दरें एक जुलाई 2021 से लागू होंगी। डेपुटेशन पर चंडीगढ़ में काम कर रहे कर्मचारियों का भी महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। चंडीगढ़ में पंजाब सर्विस रूल्स को फॉलो किया जाता है, लेकिन अभी तक पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए नहीं दिया है। इसलिए प्रशासन ने खुद को पंजाब से डी-लिंक कर अपने कर्मचारियों को डीए देने का फैसला किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.