Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में 2 दिन नहीं मिलेंगी CTU की बसें, एयर शो में लगी 450 बसें, लोगों को लेना पड़ रहा आटो व कैब का सहारा

चंडीगढ़ में दो दिन सीटीयू बस सर्विस प्रभावित रहेगी। आज और 8 अक्टूबर को ट्राईसिटी में बसों से सफर करने वालों को समय पर बस नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि एयर शो के लिए 450 बसों को लगया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Ankesh ThakurPublished: Thu, 06 Oct 2022 12:03 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 12:03 PM (IST)
चंडीगढ़ में 2 दिन नहीं मिलेंगी CTU की बसें, एयर शो में लगी 450 बसें, लोगों को लेना पड़ रहा आटो व कैब का सहारा
कई रूट पर लोग दोपहर के बाद बसों का इंतजार करना पड़ सकता है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। एयर शो का खुमार सर चढ़ कर बोल रहा है। अभी से सुखना लेक के साथ लगते सेक्टरों में पुलिस का जबरदस्त पहरा है। सिटी सर्विस की सभी बसें पार्किंग प्वाइंट पर लोगों को ले जाने के लिए पहुंच चुकी हैं। इन सभी पार्किंग प्वाइंट पर बस ही बस दिखाई दे ही हैं। बसों को सिटी सर्विस से हटाने की वजह से कई जगह लोगों को दिक्कत हो रही है। अब लोगों को शहर में बसें नहीं मिल रही हैं। गांवों के रूट के साथ बहुत से रूट के लिए बसों को बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। कई रूट पर लोग दोपहर के बाद बसों का इंतजार करना पड़ सकता है।

loksabha election banner

सीटीयू की बसें सुबह 10.30 बजे से रात 8 बजे तक एयर शो के लिए लगाए गई हैं। इसके चलते स्कूल-कालेज और कामकाजी हजारों लोगों को आटो व कैब आदि पर निर्भर रहना पड़ेगा। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो सकती है जो साथ लगते शहर मोहाली और पंचकूला आने जाने के लिए सीटीयू बसों का इस्तेमाल करते हैं। 

वीरवार के साथ ही शनिवार को भी यह दिक्कत रहने वाली है। इन दोनों दिन ही सिटी सर्विस से अधिकतर बसों को हटाया गया है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की 450 बसों को एयर शो के लिए लगाया गया है। यह बसें शहर में बनाए गए 11 पार्किंग प्वाइंट से लोगों को सुखना लेक निर्धारित जोन में लेकर जाएंगी। इसके बाद यही बसें लोगों को लेकर भी आएंगी।

कोई भी व्यक्ति अपने निजी वाहन या पैदल भी सुखना लेक नहीं जा सकता। यहां पुलिस का जगह-जगह जबरदस्त पहरा है। कई जगह नाके लगाए गए हैं। इन नाकों से किसी को भी जाने की मंजूरी नहीं है। इस वजह से एयर शो में केवल वही लोग जा सकते हैं जिन्होंने पहले से टिकट बुक करा रखी है। वह बसों के जरिए ही यहां पहुंचेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.