विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में अकाली दल और भाजपा नेताओं की अहम बैठक, सुखबीर बादल के आवास पर 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन

Published: Sat, 28 Nov 2026 03:30 PM (IST)

पंजाब में अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन के बाद चंडीगढ़ में दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।

पंजाब में अकाली दल-भाजपा गठबंधन की पहली बड़ी बैठक, 2027 चुनाव पर मंथन।

पंजाब में अकाली दल-भाजपा गठबंधन की पहली बड़ी बैठक, 2027 चुनाव पर मंथन।

HighLights

  1. चंडीगढ़ में अकाली दल-भाजपा नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई

  2. 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति और तालमेल पर चर्चा

  3. सुखबीर बादल, केवल ढिल्लों, अश्विनी शर्मा बैठक में शामिल

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

इसी कड़ी में शनिवार को अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के चंडीगढ़ स्थित आवास पर दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हो रही है।

बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी शामिल हुए हैं। दोनों दलों के अन्य वरिष्ठ नेता भी बैठक में मौजूद हैं।

WhatsApp Image 2026-11-28 at 2.22.48 PM

अकाली दल और भाजपा के बीच दोबारा गठबंधन की घोषणा के बाद दोनों दलों के नेताओं की यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक रणनीति, दोनों दलों के बीच आपसी तालमेल और गठबंधन को आगे बढ़ाने की रूपरेखा पर चर्चा होने की संभावना है।

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों पार्टियों ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। गठबंधन के बाद अब दोनों दलों के सामने संगठनात्मक स्तर पर समन्वय बनाने और संयुक्त रूप से चुनावी तैयारियां आगे बढ़ाने की चुनौती है।

ऐसे में दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं की इस बैठक को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक फिलहाल जारी है। इसमें होने वाली चर्चा और किसी संभावित निर्णय को लेकर दोनों दलों की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।