Move to Jagran APP

क्राइम ब्रांच करेगी एफ बार में गोलीकांड की जांच

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सेक्टर-26 थाना पुलिस की चार दिन में नाकामी के बाद एफबार में बर्थडे

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 10:32 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 10:32 PM (IST)
क्राइम ब्रांच करेगी एफ बार में गोलीकांड की जांच
क्राइम ब्रांच करेगी एफ बार में गोलीकांड की जांच

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सेक्टर-26 थाना पुलिस की चार दिन में नाकामी के बाद एफबार में बर्थडे पार्टी के दौरान गोली कांड की जांच और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी का जिम्मा क्राइम ब्रांच को शुक्रवार शाम विभाग की तरफ से सौंप दिया गया। जबकिराजनीतिक दबाव के आरोप लगने से हुई किरकिरी के बाद सेक्टर-26 थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह सांसद के राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया को दूसरी बार थाने में बुलाकर पूछताछ की। इसके अलावा आरोपित अर्जुन के पिता यूटी पुलिस के हेड कांस्टेबल दिलावर को भी पुलिस ने बुलाकर उसकी लोकेशन के बारे में पूछा। मामले में अब क्राइम ब्रांच टीम आगे की पूछताछ, गिरफ्तारी और कार्रवाई करेगी। सहदेव सलारिया शुक्रवार सुबह 11 बजे सेक्टर-26 थाने में पहुंचे। जिसके बाद वे करीब 12 बजे निकले और सीधे चंडीगढ़ कार्निवल पहुंचे, जहां सांसद किरण खेर कार्निवल का उद्घाटन किया। उन्होंने पूछताछ में पुलिस को अपना बयान दोहराया। बताया कि वे पार्टी में गोली चलने से पहले ही निकल गए थे।

loksabha election banner

हेड कांस्टेबल का बेटा कर सकता है सरेंडर

जबकि, यूटी पुलिस के हेड कांस्टेबल दिलावर ने बताया कि गोली चलने के बाद उनका संपर्क बेटे अर्जुन से हुआ था। उसने बताया कि पार्टी में बवाल हो गया था, जिसके बाद वह समाना, पंजाब निवासी अपने एक दोस्त के पास पहुंच गया। हेड कांस्टेबल दिलावर का कहना है कि उसने अपने बेटे को सरेंडर करने की बात बोली थी। जिसके बाद से उनका बेटे से संपर्क नही हो पा रहा है। सूत्रों के अनुसार आरोपित जल्द ही पुलिस के सामने अपने एक सहयोगी के साथ सरेंडर कर सकता है। चेतन और ¨रकू पहले से नामजद

मामले में आरोपित राजेश पासवान, ¨रकू, चेतन मुंजाल, अर्जून, रिम्मी की तलाश जारी होने का पुलिस दावा कर रही हैं। इनमें से चेतन मुंजाल और ¨रकू के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.