जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज (Cororna Booster Dose) लगवाने के मामले में चंडीगढ़ लगातार पिछड़ता जा रहा है। यही कारण है कि शहर में अब तक 18 साल से अधिक उम्र के आठ लाख 43 हजार लोगों में से अब तक सिर्फ एक लाख 10 हजार 502 लोगों ने वैक्सीन की तीसरी डोज (बूस्टर डोज) लगवाई है। यानी सिर्फ 13.11 फीसद ने ही सर्तकता डोज लगवाई है।

कोरोना टीकाकरण की अगर बात करें तो 12 से 14 साल की उम्र के 80.92 फीसद यानी 36,412 किशोरों को कोर्बिवैक्स की पहली डोज और 24,875 को दूसरी डोज लग चुकी है। 15 से 18 साल के किशोरों की अगर बात करें तो 104.05 फीसद यानी 74,915 को पहली डोज और 74.87 फीसद 53,907 को दूसरी डोज लग चुकी है।

शहर में सिर्फ पांच कोरोना एक्टिव केस

शहर में अब तक अब तक 99,328 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। पांच कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते 24 घंटे में 178 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया। स्वास्थ्य विभाग कुल 13,28,619 लोगों का कोविड टेस्ट कर चुका है। 12,27,517 लोगों की काेविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 1,774 लोगों के काेविड सैंपल तकनीकी खामियों की वजह से खारिज कर दिए गए। एक संक्रमित मरीज को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। कुल 98,142 संक्रमित मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना से कुल 1,181 लोगों की मौत हो चुकी है।

शहर में कोविड वैक्सीनेशन का स्टेट्स

              आयु वर्ग                             पहली डोज           दूसरी डोज

  • 18 साल से अधिक उम्र                            10,89,055             9,16,950
  • 12 से 14 साल तक                                  36,412                  24,875
  • 15 से 18 साल तक                                   74,914                 53,907

Edited By: Ankesh Thakur