Move to Jagran APP

Coronavirus: पंजाब पुलिस का Video तेजी से हो रहा Viral, भंगड़ा डाल जागरूकता का संदेश

Coronavirus सोशल मीडिया पर पंजाब पुलिस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिसकर्मी डांस कर कोरोना वायरस के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 23 Mar 2020 02:51 PM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2020 09:04 PM (IST)
Coronavirus: पंजाब पुलिस का Video तेजी से हो रहा Viral, भंगड़ा डाल जागरूकता का संदेश
Coronavirus: पंजाब पुलिस का Video तेजी से हो रहा Viral, भंगड़ा डाल जागरूकता का संदेश

जेएनएन, चंडीगढ़। सोशल मीडिया पर पंजाब पुलिस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व राज्य के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया है। वीडियो में पुलिस कर्मी नाचते हुए दिखाए दे रहे हैं और कोरोना वायरस के खिलाफ जंग केे लिए लोगों को जागरूक करते नजर आ रहे हैं।

loksabha election banner

वीडियो में पुलिसकर्मी कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए नाच व गा रहे हैं। वीडियो की शुरुआत लोकप्रिय गीत की पंंक्ति बारी बरसी खटन गया सी, खट के लियांदा सोना, बाहन विच खांघ सोहनेया अवेन कर न दे कोरोना... से होती है। इस दौरान पुलिसकर्मी एक्शन के जरिये बताते हैं कि कोरोना वायरस कैसे फैलता है और कैसे इससे बचाव किया जा सकता है। 

वीडियो के जरिये यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि कोरोना वायरस से दूर रहना है तो क्या करना चाहिए। वीडियो को खूब लाइक्स मिल रहे हैं। लोग इसे रिट्वीट भी खूब कर रहे हैं। पंजाब का मशहूर भांगड़ा अब कोरोना वायरस से बचाव के तरीकों पर जागरूकता संदेश देने का माध्यम बन गया है। 

ट्वीट को तेजी से लोगों की प्रशंसा मिल रही है। इस क्लिप के साथ डीजीपी दिनकर गुप्ता ने अपने संदेश में लिखा कि यह क्लिपिंग पंजाब पुलिस की ओर से राज्य के सभी लोगों के लिए है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग सरकार द्वारा जारी किए जा रहे निर्देशों का पालन करें। बार-बार हाथ धोएं। घर पर ही रहेंं और लोगों से कुछ दिनों के लिए दूरी बनाकर रखने की कोशिश करें।

बता दें, पंजाब में काेरोना वायरस COVID-19 लगातार फैल रहा है और इससे संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पंजाब में काेरोना के सात नए पॉजिटिव केस सामने आए। पंजाब और चंडीगढ़ में COVID-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 पहुंच गई है। चंडीगढ़ में अब तक छह लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सर्वाधिक मामले 14 पॉजीटिव मरीजों की संख्या नवांशहर में है। इनमें से एक बुजुर्ग मरीज की पिछले दिनों मौत हो गई थी। वह इटली से लौटा था। उसी से इन लोगों में संक्रमण फैला। यह बुजुर्ग श्री आनंदपुर साहिब में संपन्न हुए होला-महल्ला में भी शामिल हुआ था।बाकी 13 मरीज उसके संपर्क में आए लाेग हैं। पंजाब में अब तक संदिग्ध मामलों की संख्या 203 पहुंच गई है। 160 मामलों में रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। 22 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.