दिल्ली से मनीमाजरा लौटे छह जमातियों की रिपोर्ट आई नेगेटिव Chandigarh News
पीजीआइ में रविवार रात हिमाचल के रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी। पीजीआइ के डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग को पीजीआइ सराय में एडमिट किया गया था।
चंडीगढ़, जेएनएन। यूटी हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक हाल ही में दिल्ली से मनीमाजरा लौटे छह जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन लोगों को पिछले कई दिन से होम क्वारंटाइन रखा गया था। सोमवार को इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि पीजीआइ में रविवार रात हिमाचल के रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी। पीजीआइ के डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग को पीजीआइ सराय में एडमिट किया गया था। जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
कोरोना वायरस के अब तक 167 लोगों के टेस्ट
शहर में अब तक 167 लोगों की कोरोना वायरस के सैंपल को लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से 140 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। शहर के 18 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। जिसमें से संक्रमित पांच लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में इस समय कोरोना वायरस के 13 पॉजिटिव केस अस्पताल में एडमिट हैं। इसके अलावा पंजाब के दो और हरियाणा से एक कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज पीजीआइ के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट हैं। शहर में कोरोना वायरस से अभी तक एक भी मौत नहीं हुई है। जबकि आठ लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
पीजीआइ में कोरोना वायरस से अब तक चार की हो चुकी है मौत
पीजीआइ के डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना वायरस के चलते अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें पंजाब के रहने वाले एक, हरियाणा के दो और दिल्ली के एक शख्स की जान गई है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें