Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में पंजाब भाजयुमो के प्रदर्शन में उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां, 500 कार्यकर्ताओं पर केस

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में इन दिनों धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। राजनीतिक दल के नेता और कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शहर में रोष जताने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 07 Jul 2021 09:16 AM (IST)Updated: Wed, 07 Jul 2021 09:16 AM (IST)
चंडीगढ़ में पंजाब भाजयुमो के प्रदर्शन में उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां, 500 कार्यकर्ताओं पर केस
प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में इन दिनों धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। राजनीतिक दल के नेता और कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शहर में रोष जताने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी की गई कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं।

loksabha election banner

वहीं, सोमवार को पंजाब के युवाओं में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ पंजाब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता ने शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया था। लेकिन यह प्रदर्शन उनके लिए परेशानी बना गया है। क्योंकि प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कोविड गाइडलाइन को नजर अंदाज करते हुए जमकर धज्जियां उड़ाई। ऐसे में संबंधित सेक्टर-17 थाना पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल 500 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, इस मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पंजाब में नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के आवास के घेराव की पूर्व नियोजित घोषणा के तहत सोमवार को भाजयुमो कार्यकर्ता चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए थे। वहां पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया था। इसके बाद कार्यकर्ता एक रैली के रूप में पंजाब मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए रवाना हुए। विरोध स्वरुप मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास घेरने जा रहे प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। जिसमें भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप राणा सहित आठ कार्यकर्ताओं के सिर में चोटें आईं। वहीं एक महिला एसआइ भी घायल हो गई। उग्र कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा था। ऐसे में अब चंडीगढ़ पुलिस ने 500 भाजयुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.