Move to Jagran APP

कांग्रेस ने महिला डॉक्टर के हत्यारों काे फांसी देने की मांग काे लेकर निकाला कैंडल मार्च Chandigarh News

महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा है कि मोदी सरकार में महिलाओं की स्थिति दयनीय है। उन्होंने कहा कि निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा कब से मिल चुकी है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 02:56 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 04:56 PM (IST)
कांग्रेस ने महिला डॉक्टर के हत्यारों काे फांसी देने की मांग काे लेकर निकाला कैंडल मार्च Chandigarh News
कांग्रेस ने महिला डॉक्टर के हत्यारों काे फांसी देने की मांग काे लेकर निकाला कैंडल मार्च Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सोमवार को कांग्रेस ने सेक्टर-17 में कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्मियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा है कि पकड़े गए अाराेपिताें को तुरंत फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर फांसी के तख्ते पर लटकाया जाए। महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा है कि मोदी सरकार में महिलाओं की स्थिति दयनीय है। उन्होंने कहा कि निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा कब से मिल चुकी है। लेकिन सजा भी प्रक्रिया को अभी पूरा नहीं किया गया।

दुबे ने कहा है कि हर रोज कोई ना कोई निर्भया फिर से दरिंदों का शिकार होती है। अपनी मेहनत के बल पर महिलाएं बुलंदियां छू रही है। हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। लेकिन अपनी सुरक्षा को लेकर अपने ही देश में वह आज असहाय महसूस कर रही हैं। इस मौके पर कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत ने भी भाग लिया।

पीयू में भी निकाला कैंडल मार्च

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और उसकी र्निमम हत्या के विरोध में पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर पर राइजिंग इंडिया यूथ ऑर्गेनाइजेशन (रियो) के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकाला। रियो के सदस्यों ने कहा कि अब हैवानियत ही हद हो गई है। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह दुष्कर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। स्टूडेंट्स ने कैंडल मार्च निकालकर महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि भी दी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.