Move to Jagran APP

कांग्रेस ने नवनियुक्त मेयर रवि के खिलाफ खोला मोर्चा, चुनाव में अनियमितताएं बरतने का लगाया आरोप

कांग्रेस ने नवनियुक्त मेयर रविकांत शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोला है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा खुद रविकांत शर्मा के खिलाफ प्रेसनोट जारी कर ब्यानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मेयर चुनाव में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाकर चुनाव आयोग को शिकायत की है।

By Vinay kumarEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 11:43 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 11:43 AM (IST)
कांग्रेस ने नवनियुक्त मेयर रवि के खिलाफ खोला मोर्चा, चुनाव में अनियमितताएं बरतने का लगाया आरोप
कांग्रेस ने नवनियुक्त मेयर रविकांत शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोला है।

चंडीगढ़, जेएनएन। कांग्रेस ने नवनियुक्त मेयर रविकांत शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोला है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा खुद रविकांत शर्मा के खिलाफ प्रेस नोट जारी कर ब्यानबाजी कर रहे हैं। जबकि रविकांत शर्मा को मेयर ने हुए तीन दिन ही हुए हैं। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने मेयर चुनाव में अनियमिताओं बरतने का आरोप लगाकर चुनाव आयोग को शिकायत की है उसके बाद सेक्टर-22 की अवैध पार्किंग के मामले में मेयर की चुप्पी पर सवाल खड़ा किया। सेक्टर-22 का एरिया मेयर रविकांत शर्मा के पार्षदशीप में ही आता है।

loksabha election banner

इस साल के अंत में नगर निगम के चुनाव भी होने हैं इसलिए भी मेयर रविकांत शर्मा को कांग्रेस ने टारगेट बनाया हुआ है। एक बात यह भी है कि रविकांत शर्मा ने चाल साल पहले वार्ड नंबर-3 के चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा की पत्नी को चुनाव हराकर पार्षद की सीट जीती थी। जबकि इस सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा 15 साल पार्षद रहे हैं। इस साल के अंत में फिर से नगर निगम के 35 वार्ड का चुनाव होना है। इस बार सेक्टर-22 के एरिया से सेक्टर-16 और 17 का क्षेत्र बाहर हो गया है जबकि सेक्टर-22 के साथ 23 का एरिया जुड़ गया है। ऐसे में नवनियुक्त मेयर रविकांत शर्मा ने इसी वार्ड से फिर से चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

उन्होंने सेक्टर-23 के एरिया के लोगों से मिलना भी शुरू कर दिया है। सेक्टर-23 से इस समय भाजपा पार्षद सुनीता धवन है। जबकि यह चर्चा है कि इस बार अगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा की पत्नी चुनाव न लड़ी तो वह खुद चुनावी मैदान में इसी वार्ड से उतर सकते हैं। पार्टी नेताओं की ओर से भी छाबड़ा पर चुनाव लड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में अगर दोनों में चुनाव होता है तो पूरे शहर की नजर इस सीट पर होगी। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने भी सेक्टर-23 में कई जानकार रहते हैं। वहीं कांग्रेस ने इस साल चुनाव होने के कारण भाजपा के ज्यादा से ज्यादा घेराव करने की रणनीति बनाई है। मालूम हो कि जब रविकांत शर्मा ने मेयर चुनाव जीता था तो छाबड़ा ने खुद रविकांत शर्मा पर आरोप लगाया था कि अवैध रेहड़ी फड़ी लगाने वाले को भाजपा ने मेयर बना दिया है जिसके जवाब में मेयर रविकांत शर्मा ने छाबड़ा पर भष्ट्राचारी होने का आरोप लगाया था।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.