विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधानसभा चुनाव: घोषणापत्र पर कांग्रेसी खुश, विपक्ष ने बताया झूठ का पुलिंदा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 09 Jan 2017 03:29 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jan 2017 04:44 PM (IST)

पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के कांग्रेस घोषणा पत्र को विपक्षी दलों ने झूठ का पुलिंदा करार दिया है। कांग्रेसियों ने घोषणा पत्र काे विकास का संकल्‍प बताया है।

News Article Hero Image

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस केे घोषणा पत्र को कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश के प्रगति की अोर ले जाने वाला आैर राज्य की खस्ता हालत को सुधार का संकल्प बताया है। दूसरी आेर, अकाली दल, भाजपा और अाम आदमी पार्टी ने इसे झूठ का पुलिंदा करार दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि घोषणा पत्र अकाली शासन में राज्य की हुई दुर्दशा से उसे उबारने का संकल्प है।

चंडीगढ़ में घोषणापत्र जारी करने के बाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनप्रीत बादल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में राज्य को फिर से खुशहाल बनाने का रोडमैप पेश किया है। बठिंडा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ और चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि दूसरी पार्टियों के घोषणा पत्रों मे हवा हवाई बातें होती हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में धरातल पर उतार सकने वाले वादे और मुद्दे शामिल किए गए हैं। पार्टी अपने घोषणापत्र पर पूरी तरह से खरा उतरेगी।

पढ़ें : पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, युवाआें व किसानों पर जोर

उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब काे बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस इस चुनाव में जीेत दर्ज कर पंजाब को पुरानी गरिमा व खुशहाली दिलाएगी। पार्टी के घोषणापत्र में युवाओं और किसानों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।

दूसरी अोर, अकाली दल और भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को छलावा और जनता को भ्रमित करने वाला बताया है। अाम अादमी पार्टी ने भी कांग्रेस के घोषणा पत्र को धोखा देने वाला बताया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि युवओं का रोजगार देने की बात कर रही है, जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह नौकरी देने की जगह नौकरी लेते रहे है।

कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते अाप नेता राघव चड्ढा व कंवर संधू।

उन्होेंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में 60 लाख नौकरी देने की बात कर रहे हैं, जबकि पूरे देश में 50 लाख नौकरियां है। इससे साफ है कि अमरिंदर सिंह झूठ बोल रहे हैं। वह मुख्यमंत्री थे तो प्रदेश में नौकरियां खत्म की थीं। अब किसी तरह सत्ता प्राप्त करने के लिए झूठे वादे कर रहे हैं।

उन्होेंने कहा कि विधानसभा चुनाक के बाद बादल एंड कंपनी बंद हो जाएगी और अमरिंदर का भी ऐसा ही हाल होगा। चड्ढा ने कहा, आम आदमी पार्टी अपने घोषणापत्र में सही वायदे किए हैं। हम अपने वादों को हर हाल में पूरा करेंगे। हमने लोगों के बीच जाकर उनकी राय लेकर घोषणा पत्र तैयार किया। दूसरी ओर, कैप्टन लाल बत्ती लगी कार में आए।

पढ़ें : असेंबली इलेक्शन: संजय सिंह ने कहा, पंजाब में आप के पास सीएम लायक नेता नहीं

आम अादमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कंवर संधू ने कहा कि कांग्रेस आैर कैप्टन अमरिंदर सिंह लोगों को घोषणा पत्र के मार्फत गुमराह कर रहे हैं। कैप्टन ड्रग और माफिया राज खत्म करने की बात कर रहे हैं। सवाल यह है कि कांग्रेस माफियाओं के साथ है तो माफिया राज कैसे खत्म करेगी।

पंजाब चुनाव से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें