विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों समेत राजनीतिक हस्तियां पहुंचेंगी चमकौर साहिब, शहीदी समागम का बनेंगी हिस्सा

Published: Sat, 21 Nov 2026 01:51 PM (IST)

चमकौर साहिब में शहीद बाबा जीवन सिंह जी की 322वीं शहीदी वर्षगांठ पर एक विशाल समागम आयोजित होगा। इसमें पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों समेत कई राजनीतिक व धार्मिक हस्तियां शामिल होंगी।

शहीदी समागम में हिस्सा लेने हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।

शहीदी समागम में हिस्सा लेने हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।

HighLights

  1. चमकौर साहिब में बाबा जीवन सिंह जी की 322वीं शहीदी वर्षगांठ।

  2. पंजाब, हरियाणा के मुख्यमंत्री समागम में होंगे शामिल।

  3. सिख इतिहास में बाबा जीवन सिंह के योगदान को नमन।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। विश्व स्तर पर पहली बार चमकौर साहिब में शहीद बाबा जीवन सिंह जी (भाई जैता जी) की 322वीं शहीदी वर्षगांठ को समर्पित विशाल शहीदी समागम आयोजित किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, संत-महापुरुष और प्रमुख सिख हस्तियां शामिल होंगी।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित कर्टेन रेजर कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि समागम का उद्देश्य शहीद बाबा जीवन सिंह जी के अद्वितीय बलिदान, साहस, समर्पण और सिख इतिहास में उनके महान योगदान को नमन करना है।

समागम का आयोजन जत्थेदार बाबा कुलविंदर सिंह, तरना दल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसमें बाबा मान सिंह, मनिंदर सिंह, महा पंजाब जत्थेबंदी तथा पंजाब सिख सिगलीकरण के चेयरमैन गोबिंद सिंह भी सहयोग कर रहे हैं।

आयोजकों ने कहा कि यह समागम सिख धर्म की गौरवशाली परंपराओं, बलिदान और सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। कार्यक्रम में धार्मिक अरदास, गुरबाणी का पाठ और शहीद बाबा जीवन सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

उन्होंने पंजाब सहित देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं और संगत को चमकौर साहिब पहुंचकर इस ऐतिहासिक शहीदी समागम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।