विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM मान ने किया 'पंजाब दा इतिहास' पुस्तक को लॉन्च, 1980 पन्नों में सिख इतिहास के अनगिनत किस्से

Published: Sun, 04 Oct 2026 03:07 PM (IST)

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में 'पंजाब दा इतिहास' पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक पंजाब के इतिहास के अनगिनत ...और पढ़ें

HighLights

  1. पंजाब के अतीत को नए सिरे से समझने का प्रयास।

  2. 31 अध्याय और 33 लेखकों का योगदान है।

  3. पंजाब के इतिहास-संस्कृति को दर्शाया गया।

एकता श्रेष्ठ, चंडीगढ़। समय के साथ इतिहास की कई ऐसी कहानियां धुंधली पड़ जाती है, जो किसी दौर, समाज और संस्कृति को समझने के लिए बेहद अहम होती है। पंजाब की धरती भी ऐसे ही अनगिनत किस्सों और विरासत के पहलुओं को अपने भीतर समेटे हुए है।

इन पहलुओं को सामने लाया गया है पुस्तक पंजाब दा इतिहास में। इस पुस्तक के माध्यम से पंजाब के अतीत को नए सिरे से देखने और समझने का प्रयास किया गया है। तीन भाग में प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन सेक्टर -16 स्थित पंजाब कला भवन में हुआ।

इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री मंत्री भगवंत मान मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत की। उन्होंने पुस्तक का विमाचेन किया। पुस्तक का संपादन स्वर्णजीत सवी, डॉ. योगराज और डॉ. अकाल अमृत कौर ने किया है।

कुल 31 अध्याय

पुस्तक के तीनों भाग में कुल 31 अध्याय शामिल हैं , जो 1980 पन्नों में है और इसे तैयार करने में 33 लेखकों और विशेषज्ञों ने योगदान दिया है। इसमें इतिहास को केवल राजनीतिक घटनाओं के रूप में देखने के बजाय समाज, अर्थव्यवस्था, भाषा, साहित्य, धर्म, लोकधारा, प्रवास, शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, परिवहन, खेल, कला, संगीत और सिनेमा जैसे विषयों को भी इसका हिस्सा बनाया गया है।