Move to Jagran APP

Punjab New Cabinet: पंजाब की नई कैबिनेट में सभी वर्गों काे प्रतिनिधित्‍व, छह नए चेहरे, कैप्‍टन समर्थक धर्मसोत व कांगड़ समेत पांच की छुट्टी

Punjab New Cabinet पंजाब की नई कैबिनेट का एलान कर दिया गया है। नई कैबिनेट में छह नए चेहरे शामिल होंगे। पांच पुराने मंत्रियों की छुट्टी हो गई है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट से इस्‍तीफा देनेवाले राणा गुरमीत की वापसी हुई है। नए म‍ंत्री कल सुबह शपथ लेंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 08:06 AM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 08:18 AM (IST)
Punjab New Cabinet: पंजाब की नई कैबिनेट में सभी वर्गों काे प्रतिनिधित्‍व, छह नए चेहरे, कैप्‍टन समर्थक धर्मसोत व कांगड़ समेत पांच की छुट्टी
पंजाब नई कैबिनेट में शामिल किए जा रहे डा. राजकुमार वेरका और परगट सिें‍ह। बाएं- मुूख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी।

चंडीगढ़, [इन्द्रप्रीत सिंह]। पंजाब की नई कैबिनेट का एलान कर दिया गया है। इसमें परगट सिंह, डा. राजकुमार वेरका, गुरकीरत कोटली, कुलजीत सिंह नागरा और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित छह नए चेहरे शामिल किए गए हैं। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के समर्थक साधू सिंह धर्मसोत, बलबीर सिंह सिद्धू, राणा गुरमीत सिंह और गुरप्रीत कांगड़ सहित पांच पुराने मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। कैप्टन सरकार के मंत्रिमंडल के आठ वरिष्ठ मंत्रियों पर चन्नी ने भरोसा दिखाते हुए उन्हें दोबारा मौका दिया है। मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने कैबिनेट के विस्‍तार बारे में राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। सीएम ने बताया है कि नए मंत्रियों काे कल शाम 4.30 बजे शपथ दिलाई जाएगी।

loksabha election banner

कैबिनेट में सभी आयु वर्ग का रखा गया ध्‍यान

कैबिनेट में सभी वर्गों का प्रतिनिधत्व देने का प्रयास किया गया है। इनमें नौ जट्ट सिख, तीन अनुसूचित जाति, चार हिंदू, एक पिछड़ा वर्ग और एक अल्प संख्यक वर्ग से रखा गया है। कैबिनेट में हर आयु वर्ग का भी ख्याल रखा गया है। जहां ब्रह्म मोहिंदरा जैसे सीनियर विधायक को लिया गया है वहीं भारत भूषण आशू और विजय इंद्र सिंगला जैसे पहली बार बने विधायकों को भी जगह दी गई है। यूथ कांग्रेस में सेवाएं देने वाले चार नेता विजय इंद्र सिंगला ,कुलजीत नागरा, अमरिंदर सिंह राजवा वडिंग और गुरकीरत कोटली को लिया गया है।

अब हर मंगलवार को बाद दोपहर हुआ करेगी कैबिनेट बैठक

इसके साथ ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने आदेश दिया है कि हर मंगलवार को दोपहर तीन बजे कैबिनेट की मीटिंग होगी। इसके अलावा उन्होंने अपने मिलने का समय भी तय कर दिया है। वह 11.30 बजे 2.30 बजे तक अपने दफ्तर में राजनीतिक नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों से मिलेंगे।मंगलवार को कैबिनेट की मीटिंग होगी। सभी प्रशासनिक सचिवों को अपने दफ्तरों में उपस्थित रहने का आदेश दिए हैं।

नई कैबिनेट पर छह दिनों से चल रही थी माथापच्‍ची

करीब छह दिन की माथापच्ची के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का एलान कर दिया। इसमें पिछली कैबिनेट में शामिल रहे पांच मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है, जबकि छह नए चेहरों की एंट्री हुई है। कैप्‍टन सरकार में इस्‍तीफा देने वाले राणा गुरमीत को भी सूची में शामिल किया गया है।

पंजाब की नई कैबिनेट में शामिल किए जा रहे नए चेहरे- अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरकीरत सिंह कोटरी, संगत सिंह गिलजियां और कुलजीत सिंह नागरा। (फाइल फोटो)

वडिंग़, परगट व गिलजियां समेत छह नए चेहरे , कैप्‍टन के समय इस्‍तीफा देने वाले राणा गुरमीत भी शामिल

नई कैबिनेट में डा. राजकुमार वेरका, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित सात नए लोगों को मौका दिया गया है। सबसे हैरानी जनक एंट्री राणा गुरजीत की हुई है जो कैप्टन अमरिंदर सिंह के नजदीकी माने जाते रहे हैं लेकिन पूर्व कैबिनेट में एक सीट खाली होने के बावजूद कैप्टन उन्हें दुबारा मंत्री नहीं बनवा सके। राणा गुरजीत पिछली कैबिनेट में सिंचाई मंत्री थे लेकिन खड्डों की नीलामी में अपने रसोइए के नाम पर खड्ड लेने के आरोपों में घिरने के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

राज्‍यपाल से मिले सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी, कल शाम 4.30 बजे हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

कैबिनेट के मंत्रियों के नाम तय होने के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी राजभवन राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलने पहुंचे। इसके बाद वह अपने दाेनों उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी के साथ्‍ राज्‍यपाल से मिले। राज्‍यपाल से मिलने के बाद मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने बताया क‍ि राज्‍यपाल को मैंने कैबिनेट के विस्‍तार के बारे में जानकारी दी। रविवार को शाम 4.30 बजे नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा।

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी और डिप्‍टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा व ओपी सोनी। (फाइल फोटाे)

मनप्रीत, मोहिंदरा व आशु सहित आठ पुराने मंत्रियों पर भरोसा कायम

कैबिनेट में आठ पुराने मंत्रियाें पर भराेसा दिखाया गया है। इनमें कैप्‍टन सरकार में वित्‍तमंत्री रहे मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंदरा, तृप्‍त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखविंदर सिंह सरकारिया , रजिया सुल्‍ताना और अरुणा चौधरी भी शामिल हैं।

मनप्रीत बादल, ब्रह्म मोहिंदरा, विजय इंदर सिंगला, अरुणा चौधरी, तृप्त राजिंदर बाजवा, भारत भूषण आशू, सुखजिंदर सिंह सरकारिया, रजिया सुल्ताना व राणा गुरमीत। (फाइल फोटो)

पुरानी कैबिनेट में शामिल रहे पांच मंत्रियों को हटाया गया

वहीं, पुराने मंत्रिमंडल में शामिल रहे बलबीर सिंह सिद्धू, साधू सिंह धर्मसोत, शाम सुंदर अरोड़ा, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और गुरप्रीत सिंह कांगड़ आदि को नई कैबिनेट से ड्राप किया गया है।

नई कैबिनेट से ड्राप किए गए पुराने मंत्री- बलबीर सिंह सिद्धू, राणा गुरमीत सिंह, साधू सिंह धर्मसोत, गुरप्रीत सिंह कांगड़ और शाम सुंदर अरोड़ा। (फाइल फोटो)

इनकी छुट्टी

- बलबीर सिंह सिद्धू

-साधु सिंह धर्मसोत 

-गुरप्रीत सिंह कांगड़

-शाम सुंदर अरोड़ा

-राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी

----

इनको दोबारा मौका

-ब्रह्म मोहिंदरा

-मनप्रीत बादल

-तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा

-सुखबिंदर सिंह सरकारिया

-अरुणा चौधरी 

-रजिया सुल्ताना

-विजयइंदर सिंगला

-भारत भूषण आशु

----

नए चेहरे...

- डा. राजकुमार वेरका

- संगत सिंह गिलजियां

- अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग

- परगट सिंह

- कुलजीत सिंह नागरा

- गुरकीरत कोटली 

- राणा गुरजीत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.