Move to Jagran APP

सात डिग्री गिरा पारा, बुधवार तक छाए रहेंगे बादल

कोहरा पड़ने की वजह से एक बार फिर से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट हुई है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 07:53 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 07:53 PM (IST)
सात डिग्री गिरा पारा, बुधवार तक छाए रहेंगे बादल
सात डिग्री गिरा पारा, बुधवार तक छाए रहेंगे बादल

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : कोहरा पड़ने की वजह से एक बार फिर से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट हुई है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा। बुधवार तक शहर में बादल छाए रहेंगे। ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसका असर 18 जनवरी तक रहेगा और उत्तर पश्चिम भारत के इससे प्रभावित होने की संभावना है। 16-19 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश हो सकती है। सुबह और रात के अलावा दिन में भी कोहरे की चादर से शहर ढका रहेगा। शनिवार को कोहरे की वजह से धूप नहीं निकली। शनिवार को अधिकतम तापमान सात डिग्री की गिरावट के साथ 13.6 डिग्री और न्यूनतम 8.1 डिग्री रिकार्ड किया गया।

loksabha election banner

पहाड़ों में शुरू हुई बर्फबारी, मैदानी इलाकों में चली शीतलहर

पहाड़ों में बर्फबारी शुरू होने से मैदानी इलाकों में शीतलहर शुरू हो गई है। शनिवार रात के समय ट्राईसिटी में चली शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी। आगामी 24 घंटे में शीतलहर के बढ़ने का अंदेशा है। इसका असर पंजाब और हरियाणा में भी होगा और वहां पर भी तापमान में करीब पांच से सात डिग्री की गिरावट होगी।

यह रहेगा आने वाले दिनों में शहर का मौसम

- रविवार को बादल छाए रहेंगे और दिन और रात के समय कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 09 डिग्री रहने की संभावना है।

- सोमवार को बादल छाए रहेंगे और रात के समय कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना।

- मंगलवार को बादल और कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना।

- बुधवार को बादल छाए रहेंगे और दिन और रात के समय कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.