Move to Jagran APP

शिमला के बराबर चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान बराबर

चंडीगढ़ और शिमला का अधिकतम तापमान शनिवार को एक जैसा रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Dec 2017 11:13 PM (IST)Updated: Sat, 16 Dec 2017 11:13 PM (IST)
शिमला के बराबर चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान बराबर

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ और शिमला का अधिकतम तापमान शनिवार को एक जैसा रहा। शनिवार को दोनों शहरों का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 7.6 और शिमला का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

हालांकि, पिछले दो साल के मुकाबले अबकी बार चंडीगढ़ के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल 16 दिसंबर के मुकाबले इस साल अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। पिछले साल 21.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जबकि 2015 में इसी दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सुबह रही कोहरे की चादर

शनिवार को सीजन का पहला डेंस फॉग भी दिखा। शहर सुबह से कोहरे में ढका नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8.30 बजे शहर में 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रही। सुबह 11.30 बजे कोहरा की चादर हटी और लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद उठाया। मौसम विभाग के अनुसार 11.30 बजे शहर में 350 मीटर की विजिबिलिटी दर्ज की गई। मौसम के इस रुख के चलते एयर इंडिया ने अपनी सुबह 6.55 बजे की चंडीगढ़-दिल्ली उड़ान को 20 दिसंबर तक के लिए रद कर दिया है।

पहाड़ों पर समय से पहले बर्फ गिरने से बदला मौसम

वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार पहाड़ों पर समय से पहले बर्फ गिरने और बारिश के कारण मौसम में ऐसा बदलाव आया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाला साल भी ठंडा ही रहेगा। विभाग के अनुसार 18 से 20 दिसंबर के बीच कुछ सुधार आएगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के प्रमुख डा. सुरेंद्र पॉल ने कहा कि नए साल में बर्फबारी की संभावना बन रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.