CAA से किसी की नागरिकता को खतरा नहीं, राजनीतिक फायदे के लिए हो रहा दुष्प्रचार : संजय टंडन Chandigarh News
टंडन ने कहा कि पहले इस अधिनियम को पढ़ना चाहिए सच्चाई सभी को पता चल जाएगी कि दुष्प्रचार करने वाले लोग किस हद तक झूठ बोल रहे हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। नागरिकता संशोधन अधिनियम से देश में रहने वाले किसी भी नागरिक की नागरिकता पर कोई खतरा नहीं है, फिर चाहे कोई अल्पसंख्यक हो या बहुसंख्यक। बावजूद इसके कुछ राजनीतिक दल अपने राजनीतिक फायदे के लिए यह दुष्प्रचार करने में लगे हुए हैं। इस अधिनियम से मुस्लिम समाज का अहित है। यह विचार भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने मनीमाजरा स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में व्यक्त किए। धर्मशाला में इस एक्ट पर सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
टंडन ने कहा कि पहले इस अधिनियम को पढ़ना चाहिए, सच्चाई सभी को पता चल जाएगी कि दुष्प्रचार करने वाले लोग किस हद तक झूठ बोल रहे हैं। पार्टी के मीडिया इंचार्ज रविंद्र पठानिया कहा कि भाजपा चंडीगढ़ के जिला नंबर-4 के कार्यकर्तायों द्वारा आयोजित इस सम्मलेन में बुद्धिजीवी, प्रोफेशनल्स, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं, अल्पसंख्यकों और पार्टी के कार्यकर्तायों को बुलाया गया था। जिससे इस अधिनियम को समझा जा सके। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह ढिल्लों और पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने भी इस विषय पर अपने विचार रखे।
लोग बिना कुछ जाने समझे उपद्रवियों के चंगुल में फंस रहे
संजय टंडन ने कहा कि अफवाहों का बाजार इस तरह गर्म है कि लोग बिना कुछ जाने समझे घरों से निकल कर इन चंद उपद्रवियों के चंगुल में फंस रहे हैं। जबकि इस अधिनियम में स्पष्ट है कि इसके माध्यम से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीडऩ के कारण वहां से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी व ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों को नागरिकता प्रदान की जाएगी। टंडन ने दुष्प्रचार कर रहे राजनीतिक दल कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये लोग संविधान के अनुच्छेद 14 के उल्लंघन का झूठा प्रचार कर रहे हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें