Move to Jagran APP

घर के बाहर से बच्चा गायब, पुलिस बोली-खुद ढूंढ लो

सेक्टर-47 से गायब 10 वर्षीय अरविंद के अपहरण की शिकायत देने गए परिजनों को पुलिस के रूखे बर्ताव का सामना करना पड़ा। आरोप है कि सेक्टर-34 थाने की पुलिस ने परिजनों से कहा कि खुद ढूंढ लो, मिल जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Oct 2018 08:04 PM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2018 08:04 PM (IST)
घर के बाहर से बच्चा गायब, पुलिस बोली-खुद ढूंढ लो
घर के बाहर से बच्चा गायब, पुलिस बोली-खुद ढूंढ लो

जासं, चंडीगढ़ :

loksabha election banner

सेक्टर-47 से गायब 10 वर्षीय अरविंद के अपहरण की शिकायत देने गए परिजनों को पुलिस के रूखे बर्ताव का सामना करना पड़ा। आरोप है कि सेक्टर-34 थाने की पुलिस ने परिजनों से कहा कि खुद ढूंढ लो, मिल जाएगा। जबकि अरविंद को घर के बाहर से गायब हुए 14 दिन हो गए हैं। परिजनों का कहना है कि वह मामले में पुलिस की मदद के लिए सेक्टर-34 थाना के चक्कर काट रहे हैं।

नानी के साथ रहने वाला 10 वर्षीय अरविंद 14 दिन पूर्व घर के बाहर से लापता हो गया था। 10 वर्षीय अरविंद की नानी रागिनी ने बताया कि वह सेक्टर-47 में रहती है। अरविंद के पापा की कुछ साल पहले मौत हो गई थी और मां शैलवी मुंबई में रहती है। चार साल की उम्र से ही अरविंद उनके साथ ही रहता था।

बुजुर्ग रागिनी ने बताया कि करीब 14 दिन पहले अरविंद रोजाना की तरह घर के बाहर खेलने निकला था, लेकिन, वह वापस नहीं लौट। ज्यादा देर होने पर जब वह खुद घर के बाहर उसे खोजने निकली तो वहां पर अरविंद नहीं मिला। परिजनों ने जताया बच्चे के अपहरण का शक

शिकायतकर्ता नानी रागिनी ने बताया कि उनके एरिया में पहले भी बच्चे गायब हो चुके हैं। उनके बच्चे अरविंद को भी किसी गैंग ने किडनैप कर लिया है। लेकिन पुलिस इस मामले में गंभीर नहीं है।

----------

इस तरह का कोई मामला उनहें संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा कुछ है तो सेक्टर-34 थाने की पुलिस से चेक करवाया जाएगा। हालांकि, पुलिस की तरफ से इस तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

- पवन कुमार, डीएसपी क्राइम और पीआरओ यूटी पुलिस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.