छठ पर्व पर बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन, आज रात चंडीगढ़ से रवानगी; 12 को बरौनी से वापसी करेगी
रेलवे ने छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए चंडीगढ़ से बरौनी के बीच एक विशेष आरक्षित ...और पढ़ें

छठ पर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
छठ पर्व के लिए चंडीगढ़ से बरौनी विशेष ट्रेन की घोषणा।
ट्रेन 10 नवंबर को चंडीगढ़ से चलेगी, 12 को बरौनी से वापसी।
त्योहारी भीड़ प्रबंधन और यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान।
राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। छठ पर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ से बरौनी के बीच आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04538 आज रात 10 नवंबर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
यह ट्रेन अंबाला छावनी, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी और छपरा होते हुए तीसरे दिन सुबह 3:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04537 बरौनी-चंडीगढ़ स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 6:30 बजे बरौनी से रवाना होगी।
यह ट्रेन निर्धारित मार्ग से होते हुए अगले दिन दोपहर 1:20 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। अंबाला मंडल रेल प्रशासन के अनुसार त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेन ऑन डिमांड के तहत विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
इससे नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने और यात्रियों को बिहार तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से स्टेशन और ट्रेन में चढ़ते-उतरते समय जल्दबाजी और धक्का-मुक्की से बचने की अपील की है।