छठ पूजा: चंडीगढ़ सेक्टर-42 लेक पर उमड़ा व्रतियों का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
चंडीगढ़ में छठ महापर्व पर सेक्टर-42 न्यू लेक सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। हजारों व्रतियों ने अस्ताचलगामी ...और पढ़ें

सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते छठ व्रती। फोटो: संजय घिल्डियाल
HighLights
चंडीगढ़ सेक्टर-42 न्यू लेक पर छठ पूजा की भव्य तैयारी।
हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि मांगी।
छठ पूजा के लिए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर रविवार शाम शहर के घाटों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक व्रतियों के स्वागत के लिए सजी थी। हजारों श्रद्धालु परिवार के सदस्यों के साथ फल, ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्री लेक पर पहुंचे।
यहां उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। अब सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होगा।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस ने भी विशेष इंतजाम रहे। जलाशय के किनारे पूजा की वेदियां बनाकर उन्हें सजाया गया है। सेक्टर-42 न्यू लेक के अलावा मलोया, बहलाना, रायपुर खुर्द, दड़वा, इंदिरा कॉलोनी और रामदरबार सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर भी कृत्रिम सरोवर तैयार किए गए। शहर के अलग-अलग घाट छठ के पारंपरिक गीतों और सूर्य उपासना से गूंजेंगे।
न्यू लेक के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट
छठ पूजा पर सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम किए हैं। घाट पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात रहे। न्यू लेक के आसपास के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट और नियंत्रित किया गया। यह व्यवस्था सोमवार सुबह भी ऐसे ही रहेगी।