Move to Jagran APP

छठ व्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, सुख समृद्धि की कामना की

पंजाब व चंडीगढ़ में छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। लाखों व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 08:42 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 08:42 PM (IST)
छठ व्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, सुख समृद्धि की कामना की
छठ व्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, सुख समृद्धि की कामना की

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब व चंडीगढ़ में छठ पर्व पर लाखों व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा श्रद्धालु न्यू लेक सेक्टर-42 में उमड़े। यहां  पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन और बिहार की विभिन्न एसोसिएशन की तरफ से पूजा के लिए विभिन्न इंतजाम किए गए थे। शाम की पूजा करने के लिए 50 हजार के करीब श्रद्धालु पहुंचे।

loksabha election banner

श्रद्धालुओं का पहुंचना शाम को चार बजे ही शुरू हो गया था जो कि शाम 6 बजे तक चला। नए परिधान और फलों की टोकरी लिए लोग लेक के घाटों पर पहुंचे और पानी में खड़े होकर सूर्य देव की पूजा अर्चना की और उसके बाद डुबकी लगाते हुए अपनी मन्नतें मांगी।

सेक्टर-42 लेक पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देतीं श्रद्धालु।

सूर्य को अर्घ्य देने के लिए न्यू लेक के चारों तक आठ घाटों का निर्माण किया गया था। जहां पर श्रद्धालु अपनी-अपनी सभा के तहत पूजा अर्चना कर रहे थे।

सेक्टर-42 लेक पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़े श्रद्धालु।

पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी

छठ पूजा के चलते चंडीगढ़ पुलिस ने लेक के आसपास का एरिया सील कर दिया था। जिसके बाद किसी भी वाहन को लेक के नजदीक तक नहीं आने दिया गया। वाहनों को करीब पांच सौ से एक किलोमीटर तक ही रोक दिया गया था। जिसके बाद श्रद्धालु पैदल चलकर लेक तक पूजा करने के लिए पहुंच रहे थे।

लेटकर झील तक पहुंचती महिला श्रद्धालु।

विभिन्न हस्तियों ने की शिरकत

छठ पर्व में श्रद्धालुओं को मुबारकबाद देने के लिए शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। जिसमें मेयर देवेश मोदगिल, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, नगर निगम के सभी पार्षद भी इस मौके पर लोगों को मुबारकबाद देने के लिए विशेष तौर पर पहुंचे।

सेक्टर-42 लेक पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देतीं श्रद्धालु।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.