विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh News: बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दायर, 27 मार्च को कोर्ट में होगी सुनवाई

Published: Tue, 26 Mar 2024 03:16 PM (IST)

चंडीगढ़ में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट में ...और पढ़ें

बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दायर।
बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दायर।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में दो महीने पहले हुई एक दिल दहलाने वाली घटना में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। 39 साल के एक शख्स ने आठ साल की बच्ची को पहले अगवा किया। फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपित मूल रूप से अयोध्या, उत्तर प्रदेश का रहने वाला हीरा लाल उर्फ गुड्डू है, जिसके खिलाफ अब चंडीगढ़ जिला अदालत में अपरहण, दुष्कर्म, हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस चलेगा।

27 मार्च से शुरू होगी कार्रवाई

सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जिला अदालत में आरोप पत्र दायर कर दिया है। मामले की सुनवाई 27 मार्च से शुरू होगी। पुलिस ने आरोपित पर आईपीसी की धाराएं 201, 302, 363, 366, 376, 376(3), 376एबी, 511 व पॉक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी हैं, जिनमें कम से कम 20 साल और अधिकतम फांसी की सजा का भी प्राविधान है।

घर से कुछ सामान लेने निकली थी बच्ची

बता दें कि 19 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे एक बच्ची घर से कुछ सामान लेने निकली थी। लेकिन काफी देर तक वह लौटी नहीं जबकि दुकान उसके घर से चंद कदम दूर ही थी। जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पहले तो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने पड़ोस के एक मकान की तलाशी ली तो वहां खून से सनी रजाई मिली। वहां पुलिस को एक चाकू भी बरामद हुआ लेकिन आरोपित वहां से भाग चुका था।

ये भी पढ़ें: Ludhiana Accident: ड्यूटी के दौरान चेकिंग के लिए जा रही पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, ASI की मौत; दो अन्य जवान घायल

बिहार से गिरफ्तार किया गया आरोपी

ऐसे में पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए टीम बनाई। लेकिन इस बीच अपहरण के दो दिनों बाद बच्ची की लाश रामदरबार के पास जंगल में मिल गई। आरोपित ने बच्ची की हत्या कर लाश को कचरे के नीचे छिपा रखा था जिससे उस पर किसी की नजर न जाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच की तो एक शख्स हाथ में बैग पकड़कर जाता दिखा। बच्ची के परिजनों ने उसकी पहचान कर ली। वह उनके पड़ोस में ही रहने वाला हीरा लाल उर्फ गुड्डू था। पुलिस ने फिर उसे बिहार से गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसकी दुष्कर्म कर बच्ची का सिर दीवार पर पटक कर उसकी हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें: Hoshiarpur Crime News: नशा तस्कर का एनकाउंटर, रेड करने गई पुलिस पर किया था अचानक हमला; दो जवान भी जख्मी