चंडीगढ़ का युवक मोरनी में नदी में डूबा, दोस्तों संग घूमने गया था, रास्ते में घग्गर में नहाने लगे तो हादसा हुआ
मोरनी के थापली के पास घग्गर नदी में चंडीगढ़ के 22 वर्षीय अभिषेक की डूबने से मौत हो गई। दोस्तों ...और पढ़ें

थापली गांव के समीप बह रही घग्गर नदी में डूबने से युवक की मौत।
HighLights
रामदरबार का रहने वाला था 22 वर्षीय अभिषेक।
घग्गर नदी में दोस्तों संग नहाते समय हादसा।
चेतावनी बोर्डों की अनदेखी बनी मौत का कारण।
संवाद सहयोगी, मोरनी (पंचकूला)। दोस्तों संग मिलकर मोरनी घूमने गए चंडीगढ़ के युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। जान गंवाने वाला 22 वर्षीय अभिषेक रामदरबार का रहने वाला था। वह अपने आठ दोस्तों के साथ मोरनी क्षेत्र में घूमने निकला था।
रास्ते में सभी युवक थापली गांव के समीप बह रही घग्गर नदी पर रुक गए और नहाने लगे। इसी दौरान अभिषेक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
घटना के बाद साथियों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से अभिषेक को बाहर निकालकर सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पंचकूला पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नदी किनारे नहाने पर प्रतिबंध के बोर्ड लगे हुए हैं। इसके बावजूद लोग यहां पिकनिक और पार्टी करने पहुंचते हैं। कई बार लोग शराब के नशे में नदी में उतर जाते हैं, जिससे हादसे बढ़ जाते हैं।
