Move to Jagran APP

पार्कों में प्रवेश शुल्क लगाने का चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने किया विरोध, कहा- निगम कर रही सरेआम लूट

दरअसल बीते दिनों नगर निगम ने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अपनी आय बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे थे।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 11:54 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 11:54 AM (IST)
पार्कों में प्रवेश शुल्क लगाने का चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने किया विरोध, कहा- निगम कर रही सरेआम लूट

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने शहर के पार्कों में प्रवेश शुल्क लगाने की सिफारिश को खुली लूट का नाम दिया है, जोकि शहर की जनता के साथ भाजपा शासित नगर निगम कर रही हैं। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि नगर निगम हर तरीके से जनता को लूटने की कोशिश करता रहा है। ऐसा लगता चंडीगढ़ नगर निगम का गठन सिर्फ शहर की जनता को लुटने के लिए किया गया है।

loksabha election banner

लगभग चार साल से सत्ता में बैठी भाजपा शासित नगर निगम ने व्यर्थ के खर्चों को रोकने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार का एक बड़ा तंत्र बन चुका है और शहर की समस्याओं को हल कर पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है।

शहर के लोग पार्कों में अपने जीवन के तनाव को भूलना के लिए जाते है, परंतु नगर निगम वहां भी अपनी लूट नीति से जनता का शिकार करने से नहीं चूक रही। नगर निगम को अपने गैर जरूरी खर्चों में कटौती करनी चाहिए और शहर के पार्कों पर किसी भी प्रकार का एंट्री टैक्स न लगाया जाए। ये सार्वजनिक स्थान जनता के लिए सुबह शाम की नियमित सैर के लिए बनाए गए हैं।

लव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निगम द्वारा पार्कों पर प्रवेश शुल्क लगता है तो चंडीगढ़ यूछ कांग्रेस इसके विरोध में सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.