Move to Jagran APP

चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे बोलीं- सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहा अमानवीय व्यवहार

चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन के लिए लगाए गए वाहन चालकों ने हड़ताल शुरू की है। ऐसे में इन कर्मचारियों की हड़ताल को चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने भी समर्थन देने का एलान किया है।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 11:39 AM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 11:39 AM (IST)
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे बोलीं- सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहा अमानवीय व्यवहार
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे को ज्ञापन सौंपते गारबेज कलेक्शन वाहनों के चालक।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन के लिए लगाई गए वाहनों के चालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन चालकों की हड़ताल को महिला कांग्रेस ने समर्थन देने का दावा किया है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे का कहना है कि इन चालकों की मांगों के लिए वह संघर्ष करेगी।

loksabha election banner

रामदरबार में गारबेज कलेक्टर वाहन चालक हड़ताल कर रहे हैं। इस हड़ताल में दीपा दुबे भी पहुंची। दीपा दुबे ने कहा कि नगर निगम ने दिसंबर 2020 में जब इन चालकों के लिए भर्ती निकाली थी, उस दौरान यह शर्तें रखी थी कि इन पदों पर योग्य व्यक्ति चंडीगढ़ का निवासी होना चाहिए और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति की नियुक्ति के दौरान उसके पास लाइसेंस नहीं है तब भी उसकी भर्ती की जाएगी उसका ड्राइवर लाइसेंस बना दिया जाएगा। चालकों का मासिक वेतन 23,000 और हेल्परों को 13,000 वेतन दिया जाएगा। लेकिन न तो समय पर इन कर्मचारियों को वेतन मिला और न ही इंश्योरेंस, ओवरटाइम का एक्स्ट्रा चार्ज जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। अब नगर निगम द्वारा फरमान निकाला गया है कि जो व्यक्ति दसवीं पास है, वही ड्राइवर की नौकरी पर बना रहेगा।

दीपा दुबे ने बताया कि यह इन कर्मचारियों के साथ धक्का हो रहा है। आज तक इन चालकों और हेल्पर को नियुक्ति पत्र भी नहीं दिया गया। उधर दूसरी तरफ डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन वाले इतने महीनों से नगर निगम के सामने भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कोरोना काल में शहर की सफाई व्यस्था को सुचारू रखने के लिए इन सफाई कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में शहर के सभी सफाई कर्मचारियों को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए और उनकी मांगों को पूरा किया जाना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.